सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल से बाहर हुए अनु मलिक और पूर्व CJI पर विशाल ददलानी के बयान सहित पांच बड़ी खबरें

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 Nov 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Anu Malik Out Of Indian Idol 11 and Vishal Dadlani Controversial On Former CJI entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

इंडियन आइडल 11 के जज बनने के बाद से ही सिंगर और कंपोजर अनु मलिक विवादों में हैं। दरअसल अनु मलिक पर कई महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर हो गए हैं। इस विवाद पर कुछ वक्त पहले अनु मलिक ने एक खुला पत्र भी लिखा था।



#MeToo के आरोपी अनु मलिक हुए इंडियन आइडल 11 से बाहर, फैसले पर कही ये बात

Trending Videos
Anu Malik Out Of Indian Idol 11 and Vishal Dadlani Controversial On Former CJI entertainment news
Saroj Khan - फोटो : Social Media

सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने उन्हें अपना डांस गुरू माना। सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। सरोज ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। आज सरोज खान का जन्मदिन है।

13 की उम्र में 43 साल के शख्स से सरोज खान ने रचाई थी शादी, इस वजह से किया था धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
Anu Malik Out Of Indian Idol 11 and Vishal Dadlani Controversial On Former CJI entertainment news
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : ट्विटर/प्रकाश जावड़ेकर

हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि सिनेमा लोगों को उनके मतभेद भुलाकर साथ लाने का एक बड़ा माध्यम है। यहां चल रहे 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 77 वर्षीय अभिनेता को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसकी घोषणा सितंबर में की गई थी।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन, बोले- सिनेमा मतभेद भुलाकर जोड़ने का जरिया
 

Anu Malik Out Of Indian Idol 11 and Vishal Dadlani Controversial On Former CJI entertainment news
Vishal Dadlani - फोटो : Social Media

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनके बयानों पर विवाद हो जाता है। हाल ही उन्होंने अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर आपत्तिजनक बयान दे दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।

विशाल ददलानी ने पूर्व CJI रंजन गोगोई पर दिया विवादित बयान, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन
Anu Malik Out Of Indian Idol 11 and Vishal Dadlani Controversial On Former CJI entertainment news
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media

सोना महापात्रा ने केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को ओपन लेटर लिखकर अनु मलिक के मामले दखल देने की अपील की। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा था कि उनका मंत्रालय भारत में सभी यौन अपराधियों की डिजिटल सूची बना रहा है, ताकि नियोक्ताओं को जब कभी जरूरत हो, कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच सकें। सोना ने ये पत्र गुरुवार दोपहर को लिखा और शाम होते-होते ये खबर आ गई कि अनु मलिक को इंडियन आइडल 11 से बाहर निकाल दिया गया है।

सोना महापात्रा ने स्मृति ईरानी से की अनु मलिक की शिकायत, शाम होते ही इंडियन आइडल से निकाले गए!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed