{"_id":"6874e8e51d95eee96b045d41","slug":"anu-malik-refused-to-respond-music-director-singer-amaal-mallik-allegations-2025-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaal Mallik Controversy: भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु मलिक ने दी प्रतिक्रिया, मीटू के सवाल पर दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amaal Mallik Controversy: भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु मलिक ने दी प्रतिक्रिया, मीटू के सवाल पर दिया ऐसा जवाब
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने अपने चाचा अनु मलिक पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। अमर उजाला ने इन आरोप पर अनु मलिक और अमाल के पिता डब्बू मलिक का पक्ष जानने की कोशिश की है। जानिए, दोनों ने इस पर क्या कहा?
विज्ञापन
1 of 5
अनु मलिक और अमाल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik, @anumalikmusic)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने अपने पिता डब्बू मलिक और चाचा अनु मलिक के बीच के रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अमाल ने कहा था कि उनके पिता का करियर अनु मलिक की वजह से प्रभावित हुआ और इस वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे। इस बयान के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। अमर उजाला डिजिटल ने अनु और डब्बू मलिक दोनों से संपर्क किया। दोनों ने इस मुद्दे पर क्या कहा? जानिए।
2 of 5
अनु मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic
‘मेरा इस सबसे कोई लेना-देना नहीं है’ - अनु मलिक
हमने जब अनु मलिक से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ भी चर्चा नहीं करना चाहता। अभी मेरा इस सबसे कोई लेना-देना नहीं है। इसे भूल जाइए। कुछ काम की बातें करते हैं। हम क्या कर रहे हैं, क्या नहीं कर रहे.. उस पर चर्चा करें, बाकी किसी और टॉपिक पर क्या ही बात करना?'
3 of 5
अनु मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic
‘मीटू मूवमेंट मामले पर कही ये बात’
जब हमने अनु से कहा कि अमाल ने सिर्फ उनके और उनके भाई के रिश्तों पर ही नहीं बल्कि ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान लगे पुराने आरोपों का भी जिक्र किया है। ये सुनकर भी अनु ने साफ कहा, 'मैं इस टॉपिक पर भी बात नहीं करना चाहता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमाल मलिक और उनके पिता डब्बू मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@daboomalik
डब्बू मलिक ने दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं, डब्बू मलिक ने भी इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इस खबर पर कुछ भी बोलना नहीं चाहता।'
गौरतलब है कि इससे पहले अनु और डब्बू के भाई अबू मलिक भी इस मामले पर अपना बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अनु और डब्बू के बीच कभी ऐसा टकराव नहीं था। परिवार को अब साथ आकर अपनी विरासत को और मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
अमाल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम- @amaal_mallik
क्या है पूरा मामला?
अमाल मलिक ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे उनके पिता डब्बू मलिक को इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा। अमाल के मुताबिक, उनके पिता को वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी वो योग्यता रखते थे। इसके पीछे उनके चाचा अनु मलिक का हाथ था। उन्होंने यह भी कहा कि अनु मलिक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके डब्बू मलिक से कई काम छीन लिए।
इतना ही नहीं, अमाल ने ‘मी टू’ मूवमेंट का जिक्र करते हुए अनु मलिक पर लगे आरोपों पर भी बात की और कहा कि उनका बिहेवियर प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लेवल पर ठीक नहीं था। अमाल ने कहा था कि अनु पर कई लोगों ने आरोप लगाए हैं। कुछ तो सच्चाई होगी उनके आरोपों में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।