फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा भी होता है: अनु मलिक सहित इन लोगों पर भी लगा म्यूजिक चोरी का आरोप, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

Tue, 03 Aug 2021 12:14 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 03 Aug 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Anu malik to Pritam these composers accused of plagiarism know details
अनु मलिक, सलीम-सुलैमान, प्रीतम - फोटो : Social Media

म्यूजिक हर किसी की जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। संगीत एक ऐसी चीज है जो हर किसी का मूड बदल देती है। खासकर बॉलीवुड के गाने। हिन्दी फिल्म जगत में आपको हर तरह का गाना मिलेगा। फिर चाहे वो रोमांस हो या फिर पार्टी। कई बड़े सिंगर्स ऐसे हैं जो अपने कंपोजीशन से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। कभी-कभी तो बॉलीवुड में ऐसा होता है कि फिल्म भले ही बड़े पर्दे पर कमाल न दिखाए लेकिन फिल्म का म्यूजिक लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन बता दें कि बॉलीवुड पर सिर्फ दूसरी फिल्मों को कॉपी करने का आरोप नहीं लगता, लेकिन कई बार तो सिंगर्स पर भी म्यूजिक चुराने का आरोप लगा है।



अनु मलिक सहित इन सिंगर्स पर लगा आरोप

बता दें कि हाल ही में अनु मलिक पर इस्राइल के राष्ट्रगान की धुन चुराने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से अनु मलिक सोशल मीडिया पर बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे। लेकिन अनु मलिक अकेले ऐसे सिंगर और कम्पोजर नहीं हैं जिन पर किसी भी धुन को चुराने का आरोप लगा है। उनके अलावा कई और सिंगर्स और कम्पोजर पर भी म्यूजिक चुराने का आरोप लगा है। चलिए देखते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

Anu malik to Pritam these composers accused of plagiarism know details
अनु मलिक - फोटो : Instagram

अनु मलिक

टोक्यो ओलांपिक में जब इजराइल ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता और उनका राष्ट्रगान बजा तब लोगों को ये एहसास हुआ कि अनु मलिक ने अपनी फिल्म दिलजले के ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ गाने में इजराइल के राष्ट्रगान की धुन कॉपी की है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया गया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब उन पर धुन चुराने का आरोप लगा हो, इससे पहले अंग्रेजी गाने माकारेना सहित कई गानों की धुन चुराने का आरोप लगा है।

Anu malik to Pritam these composers accused of plagiarism know details
बादशाह - फोटो : Instagram

बादशाह

बादशाह ने कुछ समय पहले अपना गेंदा फूल गाना रिलीज किया था। इस गाने में जैकलीन फर्नांडीस थीं। गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन बाद में पता चला कि ये असल गाना बंगाली गाने ‘बोरोलोकी बिटिलों की कॉपी है। इस गाने को रतन कहर ने लिखा था। इस वजह से बादशाह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद बादशाह ने रतन कहर को 5 लाख रुपए दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anu malik to Pritam these composers accused of plagiarism know details
प्रीतम - फोटो : instagram/ipritamofficial

प्रीतम

प्रीतम एक ऐसे सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हैं जिन पर एक नहीं दो नहीं बल्कि कई बार म्यूजिक चुराने के आरोप लग चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्रीतम के अब तक जितने भी गाने हिट हुए हैं वो किसी न किसी गाने की कॉपी है। प्रीतम ने अपने म्यूजिक के लिए अमेरिकन पाई और थ्रिलर जैसी अंग्रेजी धुनों को चुराया। इतना ही नहीं, बताया जाता है कि तू ही मेरी शब है सुबह है गाने को ओलिवर शांति एंड फ्रेंड्स के गाने सेक्रल निर्वाना के गाने से कॉपी किया गया।

विज्ञापन
Anu malik to Pritam these composers accused of plagiarism know details
सलीम-सुलैमान - फोटो : Social Media

सलीम-सुलेमान

सलीम-सुलेमान दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ही कमाल के कम्पोजर हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सलीम मर्चेंट पर भी धुन चुराने का आरोप लग चुका है। इस खबर के बाहर आने के बाद उनके प्रशंसक बहुत ही निराश हुए थे। साल 2017 में जब सलीम का गाना ‘हारेया’ आया था तो पाकिस्तानी सिंगर और अभिनेता फरहान सईद ने उन पर ये आरोप लगाया था कि ये गाना 2014 में आए उनके गाने ‘राईयां’ की कॉपी है। हालांकि इस इल्जाम से सलीम मर्चेंट ने मना किया लेकिन दोनों गानों की धुन समान थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed