फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि किशन के बयान पर बोले अनुभव सिन्हा, भोजपुरी इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करें

Wed, 16 Sep 2020 02:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 16 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Anubhav Sinha asks Ravi Kishan to address vulgarity in Bhojpuri cinema
रवि किशन और अनुभव सिन्हा - फोटो : PTI, इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच जारी है। इस केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंगलवार को अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने ड्रग कार्टेल का मुद्दा संसद में उठाया। संसद में जया बच्चन ने इस पर पलटवार किया। बॉलीवुड के कई सितारे उनका समर्थन किया। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने रवि किशन को जवाब देते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात होनी चाहिए

Anubhav Sinha asks Ravi Kishan to address vulgarity in Bhojpuri cinema
रवि किशन - फोटो : pti

रवि किशन ने संसद में कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी (ड्रग्स) पैठ हो चुकी है। पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तथा यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। गोरखपुर से भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।

Anubhav Sinha asks Ravi Kishan to address vulgarity in Bhojpuri cinema
अनुभव सिन्हा - फोटो : फाइल

रवि किशन के इस बयान के बाद अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर उनका ध्यान खींचने की कोशिश की है। सिन्हा ने ट्वीट किया, 'बड़ा आभारी हूं भाई रवि किशन का कि संसद में बॉलीवुड और नशे पर बातचीत की। थोड़ी बात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी करें। पिछले 30 साल से इस भाषा और उस कला के सीने पर नंगा नाच करके एक पूरी पीढ़ी में जो अश्लीलता का जहर घोला गया है उस पर भी बात होनी है। जिम्मेदार हैं वो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anubhav Sinha asks Ravi Kishan to address vulgarity in Bhojpuri cinema
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : PTI

जया बच्चन ने दिया रवि किशन को जवाब
जया बच्चन ने सदन में कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे फिल्म उद्योग की छवि को धूमिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सांसद रवि किशन का नाम लिए बगैर कहा कि बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों को उस थाली में छेद नहीं करना चाहिए, जिससे उनका पेट भरता है।

विज्ञापन
Anubhav Sinha asks Ravi Kishan to address vulgarity in Bhojpuri cinema
रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : ANI

जया बच्चन के बयान पर रवि किशन ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि जयाजी मेरा समर्थन करती हैं। इंडस्ट्री में सभी ड्रग्स नहीं लेते, लेकिन जो लोग लेते हैं, वे दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री को खत्म करने की योजना का हिस्सा हैं। जब मैंने और जयाजी फिल्म इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था तब हालात ऐसे नहीं थे, लेकिन आज इंडस्ट्री को बचाने की जरूरत है।

सलमान और संजय दत्त के लिए दयालु था मीडिया, रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बॉलीवुड का खुला खत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed