उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 22 जून 1965 को जन्मे निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपने पूरे करियर में छोटे बड़े सभी स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन 22 साल के फिल्मी करियर अगर नजर डाले तो उनकी सिर्फ 'आर्टिकल 15' ही इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया। हालांकि, सच ये भी है कि अनुभव सिन्हा ने अलग अलग समय पर अपनी अलग अलग फिल्मों के जरिये दर्शकों का ध्यान खींचा और अपना एक अलग ब्रांड हिंदी सिनेमा में बनाया। अनुभव सिन्हा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बताता है कि वह हिट और फ्लॉप के चक्रव्यूह के सिनेमाई अभिमन्यु साबित हुए हैं। आइए देखते हैं उनका ये रिपोर्ट कार्ड...
Anubhav Sinha Birthday: इन एक दर्जन फिल्मों के जरिये अनुभव ने बनाया ब्रांड, हिट और फ्लॉप का ये रहा चक्रव्यूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुम बिन (13 जुलाई 2001)
सोनू निगम के म्यूजिक वीडियोज के जरिये लाइम लाइट में आए अनुभव सिन्हा को पहली फिल्म निर्देशित करने का मौका टी सीरीज ने दिया। कंपनी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'तुम बिन' के जरिए अनुभव सिन्हा ने फिल्मों में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। इस फिल्म की कहानी अनुभव सिन्हा ने खुद ही लिखी थी। 13 जुलाई 2001 को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट की मुख्य भूमिकाएं रहीं। तीन करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.43 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को सबसे ज्यादा कामयाबी दिल्ली यूपी वितरण क्षेत्र में मिली।
आपको पहले भी कहीं देखा है (10 जनवरी 2003)
म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'तुम बिन' की सफलता बाद अनुभव सिन्हा ने कॉमेडी फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' का लेखन और निर्देशन किया। 'तुम बिन' के बाद अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म में एक बार फिर प्रियांशु चटर्जी को रिपीट किया। प्रियांशु चटर्जी के अलावा फिल्म में साक्षी शिवानंद, ओम पुरी, फरीदा जलाल और मनोज पाहवा की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
दस (8 जुलाई 2005)
फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' की असफलता के बाद अनुभव सिन्हा के करियर को जोरदार झटका लगा। इस बार उन्होंने किसी नए कलाकार पर दांव न खेलकर मल्टीस्टारर फिल्म बनाने की सोची और निर्माता नितिन मनमोहन ने अनुभव सिन्हा को फिल्म 'दस' के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी। 'दस' में अनुभव सिन्हा ने संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, जायद खान, शिल्पा शेट्टी, दिया मिर्जा, ईशा देओल, राइमा सेन और पंकज कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया। 23 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.29 करोड़ रुपये रहा।
तथास्तु (12 मई 2006)
निर्माता नितिन मनमोहन ने अनुभव सिन्हा को अपनी अगली फिल्म 'तथास्तु' के भी निर्देशन की बागडोर सौंप दी। फिल्म 'तथास्तु' में संजय दत्त, अमीषा पटेल, जया प्रदा और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाएं में नजर आएं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.94 करोड़ रुपये रहा, जबकि फिल्म का बजट 11 करोड़ रुपये बताया जाता है। इतना बड़ा नुकसान उठाने के बाद नितिन मनमोहन ने फिर कभी अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म नहीं बनाई।