{"_id":"60b9dee88ebc3e00d2621234","slug":"anubhav-sinha-extends-support-to-kartik-aaryan-says-this-is-campaign-against-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण-कार्तिक विवाद: 'उनके खिलाफ साजिश हो रही है', अभिनेता के समर्थन में बोले अनुभव सिन्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण-कार्तिक विवाद: 'उनके खिलाफ साजिश हो रही है', अभिनेता के समर्थन में बोले अनुभव सिन्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:41 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) और शाहरुख खान की 'फ्रैडी' (Freddie) से उनके बाहर निकाल दिया गया था। साथ ही आनंद एल राय ने भी उन्हें अपनी फिल्म से निकाल दिया है। कार्तिक जहां इस पूरे मामले में चुप हैं, वहीं आनंद एल राय (Anand L Rai) ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने कभी कार्तिक को फिल्म में साइन ही नहीं किया था। लोगों के मन में अब तो सवाल उठने लगे हैं कि क्या सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की तरह कार्तिक आर्यन के साथ भी एक आउटसाइडर की तरह बर्ताव किया जाएगा। इन तमाम चर्चाओं के बीच अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने चुप्पी तोड़ी है।
कार्तिक आर्यन के समर्थन में आए अनुभव सिन्हा
अनुभव का कहना है कि कार्तिक के खिलाफ पक्का साजिश चल रही है लेकिन मैं उनके समर्थन में हूं और इस पूरे मामले में उनकी चुप्पी का मैं सम्मान करता हूं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक को फिल्मों से निकाले जाने के बाद करण जौहर और शाहरुख खान की तरफ से कोई बयान नहीं आया। हालांकि, दोनों का कहना है कि कार्तिक खुद इन फिल्मों से बाहर निकले हैं। दिलचस्प है कि कार्तिक आर्यन इस पूरे मामले में अभी तक चुप हैं। जबकि ट्विटर पर अनुभव सिन्हा ने उनके समर्थन में ट्वीट किया है। सिन्हा ने लिखा है कि वह पूरे मामले में कार्तिक की चुप्पी का सम्मान करते हैं।
Trending Videos
3 of 5
anubhav sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अमूमन यही होता है कि जब प्रोड्यूसर्स किसी एक्टर को अपनी फिल्म से ड्रॉप करते हैं या एक्टर फिल्म छोड़ता है तो वो इस पर बात नहीं करते हैं। मुझे यकीन है कि कार्तिक आर्यन के खिलाफ साजिश की जा रही है और यह अन्याय है। मैं उनकी चुप्पी का सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anubhav sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट आनंद एल राय के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कार्तिक को उनके प्रोडक्शन हाउस ने कभी किसी फिल्म के लिए साइन ही नहीं किया था। उनका कहना था कि 'जब फिल्म के लिए कास्टिंग होती है तो कई एक्टर्स से इस बारे में बात की जाती है। कार्तिक से भी बात हुई थी, लेकिन उन्हें कभी फिल्म के लिए साइन नहीं किया गया था। ऐसे में उन्हें ड्रॉप करने या बाहर निकालने का सवाल नहीं पैदा नहीं होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने कार्तिक का सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'हम पहले भी मायापुरी या स्टारडस्ट जैसी मैग्जीन में फिल्मों के गॉसिप पढ़ते थे। अब यही चीज सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। इनमें से अधिकतर बातें सच नहीं होती थीं और महज अफवाह रहती थीं। मुझे भी खुशी है कि कार्तिक आर्यन इस मामले में चुप हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।