राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अपने एक बयान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों अहमदाबाद की एक सभा में उन्होंने कहा था कि तलाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घमंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। कई बॉलीवुड सितारे मोहन भागवत के बयान की आलोचना कर रहे हैं।
मोहन भागवत ने तलाक पर दिया बयान तो फिल्म निर्देशक ने कसा तंज, कहा- 'मुसलमान का ट्रिपल...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सोनम कपूर के बाद बॉलीवुड केे मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मोहन भागवत के इस बयान पर तंज कसा है। अनुभव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मुसलमान का ट्रिपल तलाक अनपढ़ होने के कारण होता है। हिंदू का तलाक पढ़ाई लिखाई से होता है। ठीक है????' अनुभव सिन्हा की इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग कमेंट के जरिए मोहन भागवत के बयान का समर्थन तो कुछ आलोचना कर रहे हैं।
मुसलमान का triple तलाक़ अनपढ़ होने के कारण होता है। हिंदू का तलाक़ पढ़ाई लिखाई से होता है। ठीक है????
वहीं सोमवार को अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी मोहन भागवत के बयान की आलोचना की थी। सोनम ने अपने ट्वीट में उनके बयान को मूर्खतापूर्ण बताया था। सोनम कपूर ने लिखा- 'कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान।' हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद सोनम कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी हो गई थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के इस ट्वीट पर भद्दे कमेंट किए थे। गौरतलब है कि मोहन भागवत ने अहमदाबाद में संघ कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, इन दिनों तलाक के मामले काफी बढ़ गए हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगे हैं। जैसे-जैसे लोगों में शिक्षा और संपन्नता आई है उसके साथ लोगों में अहंकार भी आ गया है।
Which sane man speaks like this? Regressive foolish statements https://t.co/GJmxnGtNtv
उन्होंने आगे कहा कि, इसके परिणामस्वरूप परिवार टूट रहा है। इससे समाज भी बिखर रहा है, क्योंकि समाज भी एक परिवार है। भागवत ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि स्वयंसेवक अपने परिवारों को संघ में अपनी गतिविधियों के बारे में बताते होंगे, क्योंकि कई बार घर की महिलाओं को हमसे ज्यादा कष्टदायक काम करना पड़ता है, ताकि हम जो कर रहे हैं वह कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर तक सीमित रखने का परिणाम है, जो स्थिति आज हम समाज में देख रहे हैं। समाज की यह स्थिति उन रिवाजों के कारण है, जो पिछले 2000 सालों से चलन में हैं। उससे पहले यह स्थिति नहीं थी। वह हमारे समाज का स्वर्णिम काल था।
भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को नेक और संगठित होना चाहिए। मैं एक हिंदू हूं और सभी धर्मों से जुड़े आस्था के केंद्र का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने पूजा स्थल के प्रति दृढ़ हूं। उन्होंने कहा कि हमें हमारे संस्कार अपने परिवार से मिले हैं और यह मातृ शक्ति है, जिसने हमें यह सिखाया है। भारत में हिंदू समाज के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है और हिंदू समाज के पास भी परिवार जैसा सुलूक करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं है।
पढ़ें: मोहन भागवत के तलाक वाले बयान को मूर्खतापूर्ण बताकर ट्रोल हुईं सोनम, यूजर्स बोले- 'अपने बॉलीवुड को..'

कमेंट
कमेंट X