फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अर्टिकल 15' के निर्देशक ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स बोले- 'मोदी जी की बात कर रहे हो सर, हमें पता है'

Sun, 13 Oct 2019 11:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anubhav Sinha tweeted social media connect with Pm Narendra Modi Of Plogging on Mahabalipuram
Prime Minister Narendra Modi, article 15 - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत हाल ही में ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। प्रधानमंत्री सुबह समुद्र तट पर सैर के लिए पहुंचे थे,जहां गंदगी देख पीएम मोदी ने तट को साफ किया। उनके इस सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें कैप्शन लिखा था- 'सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। यह काम 30 मिनट तक किया। एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को सौंपा जो होटल स्टाफ का हिस्सा है। इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे। यह सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।'  

Anubhav Sinha tweeted social media connect with Pm Narendra Modi Of Plogging on Mahabalipuram
अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo

सोशल मीडिया पर आम यूजर्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम की बॉलीवुड की कई हस्तियों ने तारीफ की, लेकिन इस बीच फिल्म आर्टिकल 15 के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ऐसा ट्वीट किया जिसको सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर देखकर रहे हैं और अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Anubhav Sinha tweeted social media connect with Pm Narendra Modi Of Plogging on Mahabalipuram
anubhav sinha - फोटो : file photo

अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा- "वह एक खराब अभिनेता है और हमें खराब अभिनय पसंद है"। अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स ने कई ट्वीट किए हैं। bhai Saheb नाम के ट्विटर हैंडल ने अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर से साथ उन्होंने लिखा- 'मोदी जी की बात कर रहे हो सर, हमें पता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anubhav Sinha tweeted social media connect with Pm Narendra Modi Of Plogging on Mahabalipuram
Anubhav Sinha - फोटो : Social Media

Sadique.सादिक.صادق ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'ये आदमी मेरी बात कर रहा है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट के जरिए अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Anubhav Sinha tweeted social media connect with Pm Narendra Modi Of Plogging on Mahabalipuram
pm modi - फोटो : pm modi

आपको बता दें कि ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट की साफ-सफाई करने पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर  और करण जौहर सहित कई सितारों ने तारीफ की। बॉलीवुड सितारों के अलावा पीएम मोदी के इस सफाई अभियान की हर कोई तारीफ कर रहा है।  

पढ़ें: पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed