{"_id":"5d3521ff8ebc3e6cab1f6aaf","slug":"anup-jalota-mother-kamala-jalota-funeral-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निधन के दो दिन बाद अनूप जलोटा की मां का अंतिम संस्कार, विदाई देने पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निधन के दो दिन बाद अनूप जलोटा की मां का अंतिम संस्कार, विदाई देने पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां
भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का 19 जुलाई को निधन हो गया था । वो 85 साल की थीं । खबरों की मानें तो वो लंबे समय से बीमार थीं । उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली । 21 जुलाई यानी रविवार को अनूप जलोटा की मां का अंतिम संस्कार हुआ ।
2 of 5
pankaj udhas
- फोटो : social media
इस दौरान अनूप जलोटा की आंखों में आंसू थे । फ्यूनरल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । तस्वीरों में अनूप जलोटा सफेद धोती पहने नजर आ रहे हैं । फ्यूनरल में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं । विंदू दारा सिंह और पंकज उधास भी पहुंचे थे। पिछले दिनों अनूप जलोटा, ऋषि कपूर को देखने के लिए न्यूयॉर्क गए थे ।
3 of 5
anup jalota
- फोटो : social media
अनूप जलोटा की ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं । बता दें कि अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का निधन साल 2014 में हो गया था । उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। वह 59 वर्ष की थीं। इसके अलावा अनूप बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट बनने को लेकर चर्चा में आए थे । अनूप ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री ली थी ।
जब वो शो से बाहर आए तो सबसे पहले अपनी मां कमला जलोटा से मिलने पहुंचे थे। अनूप ने बताया था, 'मैं सीधे अपनी मां से मिलने गया, जो 85 साल की हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है। मैंने उन्हें बताया कि वह एक भूत है और उस तरह का कुछ भी नहीं था। जसलीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है ।'
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ गुरु-शिष्य के तौर पर एंट्री ली थी। उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें हुई थीं । जब वो घर से बाहर आए तो उन्होंने जसलीन के साथ रिश्ता होने की खबर को नकारा था। एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, 'मैं जसलीन मथारू का कन्यादान करूंगा ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।