फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की प्रेयर मीट में भावुक दिखे अनूप जलोटा, उदित नारायण से पंकज उधास तक कई सेलेब्स पहुंचे

Fri, 26 Jul 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
anup jalota mother kamla jalota prayer meet udit narayan to talat aziz reached there
anup jalota - फोटो : social media
भजन सिंगर और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का 19 जुलाई को निधन हो गया था । वो 85 साल की थीं । खबरों की मानें तो वो लंबे समय से बीमार थीं । उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली । 21 जुलाई को कमला जलोटा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । 

 
anup jalota mother kamla jalota prayer meet udit narayan to talat aziz reached there
anup jalota - फोटो : social media
अब गुरुवार को अनूप जलोटा ने मुंबई में मां की प्रेयरमीट रखी । इस प्रेयरमीट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सिंगर ने शिरकत की । प्रेयरमीट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । एक फोटो में अनूप जलोटा के साथ उदित नारायण नजर आए। अनूप जलोटा के करीबी दोस्त और सिंगर तलत अजीज भी पहुंचे । 
anup jalota mother kamla jalota prayer meet udit narayan to talat aziz reached there
poonam dhillon - फोटो : social media
इसके अलावा पूनम ढिल्लन, पंकज उधास, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, जसपिंदर नरूला भी प्रेयर मीट में नजर आए । बता दें कि कमला जलोटा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सामने आई थीं । इसमें अनूप जलोटा ने मां की अर्थी को कंधा देते दिखे थे । इस दौरान अनूप जलोटा की आंखों में आंसू थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota mother kamla jalota prayer meet udit narayan to talat aziz reached there
pankaj udhas - फोटो : social media
तस्वीरों में अनूप जलोटा सफेद धोती पहने नजर आए। फ्यूनरल में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं थीं। पंकज उधास और तलत अजीज को फ्यूनरल में भी देखा गया था । पिछले दिनों अनूप जलोटा, ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गए थे । अनूप जलोटा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । 
विज्ञापन
anup jalota mother kamla jalota prayer meet udit narayan to talat aziz reached there
prayer meet - फोटो : social media
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'एक खूबसूरत शाम । सेहतमंद और खुशनुमा परिवार के साथ । घर से दूर होने पर भी घर की कमी नहीं खली । ऋषि और नीतू कपूर का शुक्रिया । ऋषि जी, आपको फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं ।' बता दें कि अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का निधन साल 2014 में हो गया था । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed