{"_id":"5d3a48168ebc3e6d234f4946","slug":"rohit-sharma-unfollows-anushka-sharma-on-instagram-after-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के बाद रोहित शर्मा ने अनुष्का को भी किया अनफॉलो! इस बात को लेकर पड़ी दरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट के बाद रोहित शर्मा ने अनुष्का को भी किया अनफॉलो! इस बात को लेकर पड़ी दरार
वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी कई खबरें छन-छनकर बाहर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम में फूट पड़ चुकी है। टीम दो फाड़ हो चुकी है। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की अगुवाई में दल दो धड़ों में बंट चुका है। गल्फ न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि वर्ल्ड कप में दो गुटों में बंटकर खेली। रोहित शर्मा के गुट के खिलाड़ियों को विराट कोहली और रवि शास्त्री के फैसले नागवार गुजरे थे। कई मौकों पर रोहित ने कोहली के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की, इससे दोनों के बीच अनबन बढ़ती चली गई।
2 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अपने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। रोहित काफी पहले ही विराट कोहली को अनफॉलो कर चुके हैं, जबकि विराट कोहली अब भी रोहित शर्मा को फॉलो करते हैं।
3 of 5
Anushka Sharma
- फोटो : Social Media
वहीं अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी राधिका रितिका सजहेद को फॉलो नहीं करतीं। राधिका भी विराट और अनुष्का को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करतीं। हालांकि पहले ये एक दूसरे के फॉलो करते थे या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के बीच दरार काफी पहले ही पड़ गई थी जब रोहित शर्मा और उनके ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन ने विराट कोहली से जुड़ी मैनेजमेंट कंपनी से खुद को अलग कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित प्रशासकों की समिति (CoA) शुक्रवार को दिल्ली में बैठक करने वाली है। बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज किए जाने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।