भजन सिंगर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा एक बार फिर चर्चा में हैं । अनूप जलोटा एक नए अवतार में नजर आए । उनका ये नया अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । दरअसल, अनूप ने अपने कुछ दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया । यहां वो सैंटा क्लॉज बने । इस लुक के साथ उन्होंने अपना हारमोनियम उठाया और अपने अंदाज में जिंगल बेल गया ।
बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट को पहचान पाए? 37 साल छोटी लड़की के साथ रचा था प्यार का झूठा खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में अनूप जलोटा का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है । अनूप जलोटा का अनोखे अंदाज में जिंगल बेल गाना भी बहुत ही कमाल का है । इसके अलावा एक अनय वीडियो में अनूप जलोटा परिवार और दोस्तों संग केक काटते भी नजर आए । बता दें कि अनूप ने पिछले साल बिग बाॅस 12 में हिस्सा लिया था।
अनूप जलोटा का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था । घर के अंदर अनूप और जसलीन मथारू के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे । जसलीन, अनूप की शिष्या हैं । हालांकि अनूप और जसलीन ने ये सारा खेल बिग बॉस के लिए ही रचा था । घर से बाहर आने के बाद अनूप ने सफाई दी थी ।
इस फिल्म को जसलीन मथारू के पिता केसर मथारू डायरेक्ट कर रहे हैं । बिग बॉस 12 में अनूप और जसलीन के अफेयर की बात सुन केसर मथारू बहुत नाराज हुए थे । उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा सच में हुआ तो वो अपनी बेटी से रिश्ता तोड़ लेंगे । घर से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा, केसर के पास गए थे और उन्हें सब समझाया था ।
महीनों से अलग रह रहे TV के इस कपल का हो गया तलाक, तीन साल भी नहीं टिक पाई शादी