अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते रहते हैं। इन दिनों वह जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं। अब वह इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़क गए हैं।
सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़के अनुपम खेर, कहा- आपकी सोच को क्या हो गया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पंडित सरपंच अजय पंडिता कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे। ऐसे में शशि थरूर ने उनकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर शोक जताया। साथ ही उन्होंने सरपंच की हत्या को लेकर कहा कि धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के लिए खड़े होने पर कांग्रेसियों की कश्मीर से लेकर केरल तक हत्या की जा रही है। संदेश साफ है- 'कांग्रेस मुक्त भारत'। आइडिया ऑफ भारत के सभी दुश्मन यही चाहते हैं'।
शशि थरूर के इस ट्वीट पर अभिनेता अनुपम खेर भड़क गए और उन्होंने शशि थरूर को ट्विटर पर ही करारा जवाब दिया है। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय शशि थरूर, आप एक पढ़े लिखे इंसान हैं। आपकी सोच को क्या हो गया है? ऐसे हालातों में जब एक आतंकवादी किसी को कश्मीर से कन्याकुमारी तक मार रहा है, वह भारतीय कहलाता है, न कि किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य। घुमा फिराकर बात को कहने का क्या तरीका है। संगत का इतना बुरा असर'।
O dear @ShashiTharoor!! You are such an educated person. What has happened to your thinking? In this scenario when a terrorist kills anyone from Kashmir to Kanyakumari, he kills an INDIAN. Not a political party member. What a twisted thing to say!! संगत का इतना बुरा असर!! 😳 https://t.co/xyv3RHlobR
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इससे पहले पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर अनुपम खेर ने दुख जताया था। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत को लेकर सवाल उठाए थे। अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं बहुत दिनों से एक बात के बारे में सोच रहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आजकल ज्यादा ही नकारात्मकता नहीं हो गई है? या शायद पहले से ही इतना था, हम क्या बनते जा रहे हैं।'
अनपुम खेर ने आगे कहा, 'कंटेंट के नाम पर आज दूसरों को सरेआम नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। कहीं हिंसात्मक और अश्लील वीडियो सामने आ रहे हैं तो कहीं लॉकर रूम जैसे ग्रुप। लेकिन, सवाल यह है कि इसमें दोष सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का है या उस पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों का। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले लोग क्या असल जिंदगी में भी अपने माता-पिता के सामने ऐसे ही गालियों और शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कहते हैं हर वीडियो कुछ बताता है, आपके अंदर का सच दिखाता है। क्या यही आज के लोगों को सच है। मैं लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हूं, जहां से मुझे काफी कुछ सीखने को मिलता है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मेरे द्वारा किसी को कोई दुख ना पहुंचे, लेकिन अगर कोई मेरे परिवारवालों को बिना किसी वजह के गाली देता है तो ऐसे लोगों को जवाब देना मैं जरूरी समझता हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि लॉकडाउन के बीच हमें इतना समय मिला है तो नफरत छोड़कर प्यार बाटें और बुराई छोड़ अच्छाई को दिखाएं।'
पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान सीधे ओटीटी पर पहुंची ये सात फिल्में, देखिए अमर उजाला की कसौटी पर कौन पास, कौन फेल