बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों की ओर से भी काफी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब अनुपम खेर ने अपने नए चैट शो 'मंजिलें और भी हैं' की घोषणा की है, जिसका प्रीमियर शुक्रवार यानी 28 अक्तूबर को उनके यूट्यूब चैनल पर होगा। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।
Manzilen Aur Bhi Hai: अनुपम खेर ने की नए चैट शो 'मंजिलें और भी हैं' की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और बुधवार को अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने नए चैट शो की घोषणा की। वीडियो में अभिनेता अपने पहले चैट शो ‘द अनुपम खेर शो- कुछ भी हो सकता है’ का भी जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दर्शकों से मिले अच्छे रिस्पांस के बाद अब वह अपने यूट्यूब चैनल पर नए शो 'मंजिलें और भी हैं' को लेकर आ रहे हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' के लिए हो जाइए रेडी! इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ लिखा, 'दोस्तों! जल्द ही आ रहा है मेरा नया चैट शो 'मंजिलें और भी हैं'। मेरे यूट्यूब चैनल पर। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरे इस इंस्पिरेशनल शो का पहला गेस्ट कौन होगा? सही जवाब देने वाले को मिलेगा एक जबरदस्त इनाम। जय हो।' इस शो में वह उन लोगों से बात करते नजर आएंगे, जिन्होंने नामुमकिन को मुमकिन किया है। बता दें कि अभिनेता इससे पहले कलर्स चैनल पर 'द अनुपम खेर शो- कुछ भी हो सकता है' होस्ट कर चुके हैं। जुलाई 2014 से नवंबर 2015 तक चलने वाले इस टॉक शो में हर हफ्ते मनोरंजन जगत से एक जुड़े सितारे हिस्सा लेते थे।
Phone Bhoot: चाचा चौधरी के साथ मिलकर धमाल करेंगे 'फोन भूत' के किरदार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया एलान
दोस्तों! जल्द आ रहा है मेरा नया #ChatShow “मंज़िले और भी है”।मेरे @YouTube channel पर। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते है मेरे इस inspirational शो का पहला गेस्ट कौन होगा? सही guess करने वाले को मिलेगा एक ज़बरदस्त इनाम! Jai Ho! 🙏😬😍 #ManzilenAurBhiHai #AnupamKherChannel pic.twitter.com/xXhkokjNwC
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 26, 2022
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें वह जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अभिनेता की इस साल दो फिल्मों और रिलीज हुई थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। 'द कश्मीर फाइल्स' में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया गया था और 'कार्तिकेय 2' में भी वह अहम भूमिका में नजर आए थे।
Breathe Into The Shadows 2: अभिषेक बच्चन पर फिर टिकीं डिजिटल दर्शकों की निगाहें, इस ट्रेलर में वाकई जान है!