{"_id":"5e639c0f8ebc3ef40065b79a","slug":"anupam-kher-birthday-special-know-the-story-behind-film-saaransh-mahesh-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trivia: 28 की उम्र में अनुपम खेर ने निभाया था 60 साल के बुजुर्ग का किरदार, ऐसे मिली थी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Trivia: 28 की उम्र में अनुपम खेर ने निभाया था 60 साल के बुजुर्ग का किरदार, ऐसे मिली थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 07 Mar 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saaransh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का जन्मदिन है। वह 65 साल के हो गए हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। महेश भट्ट की 'सारांश' (1984) से चर्चा में आए अनुपम खेर ने अब तक करीब 500 फिल्मों में काम किया है। 'सारांश' के लिए अनुपम खेर ने फिल्मफेयर से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता था। 28 साल की उम्र में उन्होंने एक साठ साल के बूढ़े का किरदार निभाया था जो आज भी याद किया जाता है। लेकिन इस रोल को पाने के लिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
2 of 5
saransh
1984 में आई इस फिल्म को लेकर आज भी कहा जाता है कि भला एक 28 साल का लड़का किसी 60 साल के बूढ़े-लाचार आदमी की भूमिका इतने सच्चे ढंग से कैसे निभा सकता है? इस फिल्म में सबसे पहले इंडस्ट्री में पैर जमा रहे एक्टर अनुपम खेर को साइन किया गया था। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक ताराचंद बड़जात्या प्रोड्यूस कर रहे थे।
3 of 5
saaransh
शूटिंग शुरू होने से पहले अनुपम खेर को खबर मिली कि फिल्म में उनकी जगह संजीव कुमार को कास्ट करने की बात की जा रही है। ये सुनकर अनुपम को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट को फोन लगा दिया। महेश भट्ट ने अनुपम खेर को बताया कि राजश्री प्रोडक्शन को इस रोल के लिए कोई जाना-माना एक्टर चाहिए, इसलिए संजीव कुमार को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saaransh
अनुपम खेर ने ये सब सुनकर शहर छोड़ने की सोच ली। जब अनुपम अपना सामान समेटकर मुंबई से वापस जा रहे थे, तब रास्ते में महेश भट्ट का घर पड़ा तो उन्होंने सोचा महेश भट्ट को वे सुनाकर जरूर जाएंगे। गुस्से में अनुपम महेश भट्ट को घर पहुंचे। वह गुस्से में तो पहले ही थे, उसके बाद और चिढ़कर बोले, 'जाने से पहले मैं आपको ये बताने आया हूं कि आप एक नंबर के फ्रॉड हैं। झूठे हैं। पिछले छह महीने से मैं अपने रोल की प्रैक्टिस करने में लगा हुआ हूं और आज अचानक मुझे इस फिल्म से हटा दिया जा रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
anupam kher
महेश भट्ट को अनुपम खेर की ये बात दिल पर लग गई। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन को फोन कर कहा कि यदि इस फिल्म में अनुपम खेर नहीं होंगे तो वे ये फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे। इस तरह ये भूमिका अनुपम खेर को मिली जो काफी सराही गई। करीब एक करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दो करोड़ का बिजनेस किया था। परेशान निजी जिंदगी और अस्थापित करियर से जूझ रहे महेश भट्ट के लिए 'सारांश' सबसे बड़ी पहचान बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।