फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान्हवी के जन्मदिन पर दिखा कोरोनावायरस का खौफ, बर्थडे विश के साथ कार्तिक ने शुरू किया ये खास कैम्पेन

Sat, 07 Mar 2020 06:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 07 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan birthday wishes to Janhvi Kapoor and start campaign Wash Your Hands & CoronaStopKaroNa
Janhvi Kapoor and Kartik Aaryan - फोटो : Social Media

जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाया था। साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी ने अबतक सिर्फ एक ही फिल्म की  है लेकिन उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। जन्मदिन पर जान्हवी ने मीडिया के साथ केक काटा। इस खास मौके पर उन्हें कई बड़े स्टार्स से शुभकामनाएं दीं। लेकिन इसमें कार्तिक आर्यन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उन्होंने जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक खास कैम्पेन की भी शुरुआत की। 

Kartik Aaryan birthday wishes to Janhvi Kapoor and start campaign Wash Your Hands & CoronaStopKaroNa
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कार्तिक ने जान्हवी के जन्मदिन पर जो कैम्पेन शुरू किया उसका सीधा संबंध कोरोनावायरस से है। दरअसल भारत में अबतक 31 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है। बॉलीवुड स्टार्स में इस खौफ साफ नजर आ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्तिक ने इस वायरस के असर से बचने के लिए इस कैम्पेन को शुरु किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास संदेश के जरिए इसकी शुरुआत की। 

 

Kartik Aaryan birthday wishes to Janhvi Kapoor and start campaign Wash Your Hands & CoronaStopKaroNa
Kartik Aaryan and Janhvi Kapoor - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन ने अपने साथ जान्हवी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके बर्थडे के शुभ दिन पर #WashYourHands स्टार्ट करते हैं जी, जान्हवी कपूर #CoronaStopKaroNa.' कार्तिक की इस पोस्ट पर जान्हवी ने रिएक्ट करते लिए लिखा, 'सबसे महत्वपूर्ण बर्थडे विश।'

View this post on Instagram

Aapke Birthday ke shubh din par #WashYourHands start karte hain J Ji ❤️ @janhvikapoor #CoronaStopKaroNa

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan birthday wishes to Janhvi Kapoor and start campaign Wash Your Hands & CoronaStopKaroNa
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जान्हवी ने नेपोटिज्म का आरोप लगाने वालों पर बात की थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू मेें जान्हवी ने कहा, 'मैं मना नहीं करती कि नेपोटिज्म नहीं है। यह एक सच्चाई है और केवल हमारी इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। मुझे उम्मीद है कि मेरे काम से लोगों का मुंह बंद हो जाएगा।'

विज्ञापन
Kartik Aaryan birthday wishes to Janhvi Kapoor and start campaign Wash Your Hands & CoronaStopKaroNa
Janhvi Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जान्हवी ने आगे कहा, 'मुझे मालूम है कि इस बहस को खत्म करने के लिए 'धड़क' एक वजह नहीं है। मैं इससे मना नहीं करती कि नेपोटिज्म नहीं है। हमारी इंडस्ट्री की ये सच्चाई है और हर जगह ये है, जिस डॉक्टर के पास हम जाते हैं उनका बेटा भी डॉक्टर है। तब कोई ये नहीं कहता है कि यह परिवारवाद नहीं है। तब तो कोई ये नहीं कहता है कि मैं इलाज के लिए नहीं आऊंगा।' 
 

किसी ने गाउन तो किसी ने बिकिनी में दिखाया Baby Bump, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed