बीते कुछ दिनों पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने देश के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का एक गैर-राजनीतिक साक्षात्कार लिया था। इसके बाद से अक्षय की नागरिकता का सवाल पॉलिटीकल प्रश्न बन गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता को यूजर्स उनकी नागरिकता को लेकर रोजाना घेर रहे हैं। ऐसे में अक्षय के बचाव में अभिनेता अनुपम खेर सामने आए हैं।
नागरिकता पर घिरे अक्षय कुमार का बचाव कर रहे अनुपम खेर, दी ये बड़ी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अक्षय की कनाडा वाली एक पुरानी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह अपने आप को कैनेडियन बता रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि वह इतने सालों में भारत की नागरिकता अभी तक क्यों नहीं ले रहे हैं?
इसी बात को लेकर पिछले काफी समय से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से अभिनेता को सपोर्ट करते हुए लिखा 'डियर अक्षय कुमार, पिछले कुछ दिन से पढ़ रहा हूं कि तुम कुछ लोगों के सामने अपने देश के प्रति अपने प्यार और ईमानदारी को जाहिर करने की कोशिश कर रहे हो, ऐसा करना बंद करो, खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है, उनका असल काम ये है कि आप जैसे लोगों को टारगेट करना है, बता दूं कि मैं भारत के पक्ष में बात करने को लेकर बहुत डिफेंसिव फील करता हूं।'
Dear @akshaykumar! Have been reading about you explaining to certain people about your loyalty to our country. Stop it! Their real profession is to make people like you & me feel defensive for talking in favour of India. You are a doer. You don’t need to explain to anybody.👏🇮🇳
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 5, 2019
बता दें कि अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता ना होने के चलते मताधिकार नहीं है। इस पर लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अभिनेता ने एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू किया था जो कि समाचार एजेंसी एएनआई के माध्यम से प्रसारित किया गया था।
अक्षय अपनी नई फिल्म गुड न्यूज के लिए भी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर दिखाई देंगी। इससे पहले अक्षय की फिल्म केसरी रिलीज हुई थी।