लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) का बॉलीवुड से खास नाता रहा है। इस बार भी चुनावी मैदान में कई बॉलीवुड हस्तियां पहली बार अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी उन्हीं में से एक हैं, हालांकि वे कई बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बीजेपी को छोड़ इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं उनकी पत्नी भी इस बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि वे लखनऊ से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
इस अभिनेता के फिर बिगड़े बोल, शत्रुघ्न-पूनम के चुनाव लड़ने पर कहा, 'इनकी हार...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स से चर्चा बटोरने वाले अभिनेता कमाल आर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें वह शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ तौर पर लिखा कि शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम इस चुनाव में बड़े अंतर से हारने वाले हैं।'
According my sources Poonam Sinha and Shatrughan Sinha both are going to lose elections by huge margins. Because people are considering them Just like a joke. They have destroyed their images by choosing 2 parties at one time.
— KRK (@kamaalrkhan) May 4, 2019
कमाल आर खान के मुताबिक लोग दोनों को किसी मजाक की तरह ले रहे हैं। बता दें कि जबसे लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा है, कमाल लगातार एक के बाद एक सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों से बम फोड़ रहे हैं।
दूसरी ओर केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दोनों ने एक ही समय में दो अलग-अलग पार्टियों में शामिल होकर अपनी छवि को भी बिगाड़ लिया है। साथ ही जिसका खामियाजा उन्हें चुनावों में भी भुगतना पड़ेगा। बता दें कि शॉट गन (Shatrughan Sinha) जहां बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।