सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर ने विवेक ओबेरॉय को लगाई लताड़, ईशा गुप्ता बोलीं- ये बेहद शर्मनाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
anupam kher esha gupta criticized vivek oberoi over his meme tweet aishwarya rai salman khan
Esha Gupta, Vivek Oberoi, Anupam Kher - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। विवेक के इस ट्वीट को लेकर चारों तरफ उनकी आलोचना हुई। अब अनुपम खेर ने भी इस तरह का मजाक उड़ाने के लिए उनको लताड़ लगाई है।

Trending Videos
anupam kher esha gupta criticized vivek oberoi over his meme tweet aishwarya rai salman khan
anupam kher

अनुपम खेर और ईशा गुप्ता अपनी अपकमिंग फिल्म वन डे के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे। जब पत्रकारों ने विवेक ओबेरॉय मामले पर अनुपम खेर से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत शर्मनाक है, सिंपल सी बात है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher esha gupta criticized vivek oberoi over his meme tweet aishwarya rai salman khan
anupam kher

अनुपम खेर ने कहा, 'इस कूल नहीं कहा जा सकता। यह आपकी मानसिकता दिखाता है, खास तौर पर तब जब आप इसमें थोड़े से भी शामिल हुए हैं। यह बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है।'

anupam kher esha gupta criticized vivek oberoi over his meme tweet aishwarya rai salman khan
Esha Gupta

ईशा गुप्ता ने इस मामले पर अनुपम खेर के साथ दिखीं। उन्होंने कहा, 'यह इस बात को दिखाता है कि उसका स्वभाव कैसा है। खासकर तब जब आप एक नाबालिग को इसमें शामिल कर लेते हैं। इसे शालीन नहीं कहा जा सकता है। ये दिखाता है कि वो किस तरह के इंसान हैं और उनकी मानसिकता किस तरह की है। ये बेहद शर्मनाक है।'

विज्ञापन
anupam kher esha gupta criticized vivek oberoi over his meme tweet aishwarya rai salman khan
Vivek Oberoi - फोटो : social media
गौरतलब है चारों तरफ से कड़ी आलोचना का शिकार होने के बावजूद पहले तो विवेक ओबेरॉय ने इस कंट्रोवर्सी पर माफी मांगने से साफ इनकार किया था, मंगलवार सुबह उन्होंने अपने इस मीम को डिलीट करते हुए माफी भी मांग ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed