फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बूझो तो जानें: अनुपम खेर ने मजेदार तस्वीर साझा कर पूछा यह खास सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब ?

Sun, 04 Jul 2021 08:55 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Jul 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Gives Netizens Guess The Movie Task, Trending on Twitter
अनुपम खेर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ अक्सर संवाद करते नजर आते हैं। एक बार फिर अनुपम ने ऐसा ही कुछ किया है। उन्होंने अपनी एक मजेदार तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से पहेली की तरह एक सवाल भी पूछा है। जिसके बाद जवाब देने वालों का तांता लग गया है। 



क्या आप जानते हैं इस फिल्म का नाम?
अनुपम ने अपनी फिल्म से एक तस्वीर साझा की है और फैंस से पूछा कि बताइए यह कौनसी फिल्म है। अनुपम के इस के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बौछार आ गई है। यूजर्स ने ना सिर्फ मूवी का नाम बताया, बल्कि ये भी कहा कि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। बात यहां तक आ गई कि सोशल मीडिया पर भी इस मूवी का नाम ट्रेंड हो रहा है। क्या आप जानते हैं इस मूवी का नाम ...

Anupam Kher Gives Netizens Guess The Movie Task, Trending on Twitter
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, अनुपम खेर की यह तस्वीर फिल्म 'स्पेशल 26' की है। इसमें अभिनेता के हावभाव काफी मजेदार लग रहे हैं। वो किसी होटल रूम में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-  "फिल्म का नाम बताओ?" अनुपम खेर का ये पोस्ट इतना वायरल हो गया है कि ट्विटर पर "#Special26" ट्रेंड हो रहा है। 

 
Anupam Kher Gives Netizens Guess The Movie Task, Trending on Twitter
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम के इस पोस्ट पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। जहां एक तरफ कुछ यूजर्स ने एकदम सही जवाब दिया है तो वहीं कुछ असमंजस में नजर आए। काफी हद तक यूजर्स ने सही जवाब दिया और स्पेशल 26 को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया। एक यूजर ने महंगाई के संदर्भ में इसे जोड़कर लिखा कि 'अब पेट्रोल और डीजल लेने के बाद चेहरा बिल्कुल ऐसा हो जाता है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Gives Netizens Guess The Movie Task, Trending on Twitter
स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पेशल 26' की बात करें तो नीरज पांडे द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी 1987 के ओपेरा हाउस डकैती पर आधारित है, जहां सीबीआई अधिकारियों के रूप में एक समूह ने बॉम्बे (मुंबई) में जौहरी पर आयकर छापेमारी की थी। इसमें अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस मूवी को दर्शकों ने खूब सराहा था और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। 

विज्ञापन
Anupam Kher Gives Netizens Guess The Movie Task, Trending on Twitter
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अनुपम ने अपने फिल्मी करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। उन्होंने गंभीर से लेकर कॉमेडी तक के रोल निभाए हैं। उन्होंने सारांश, राम लखन, लम्हे, डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बेबी, एमएस धोनी, ए वेडनेसडे जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed