{"_id":"5ee9a2165c9e9d695601a8c7","slug":"anupam-kher-message-for-young-dreamers-who-have-come-to-mumbai-after-sushant-singh-rajput-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो दिन बाद अनुपम खेर ने साझा किया वीडियो, मुंबई आने वाले कलाकारों को दी ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो दिन बाद अनुपम खेर ने साझा किया वीडियो, मुंबई आने वाले कलाकारों को दी ये सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर , सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना सभी को परेशान कर रहा है। सवाल उठ रहा है कि हमेशा हंसने मुस्कुराने वाला इंसान इस तरह अपनी जिंदगी कैसे खत्म कर सकता है। सुशांत के फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुशांत के साथ फिल्म एम एस धोनी में काम कर चुके अभिनेता अनुपम खेर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : Social Media
अनुपम ने एक बार फिर नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह सपना पूरा करने के लिए मुंबई आने वाले एक्टर्स को सलाह दे रहे हैं कि कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें। वो कहते हैं, सुशांत सिंह राजपूत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मैं आज उन हजारों लाखों नौजवानों से कहना चाहता हूं कि हो सकता है आपके सपने को पूरा होने में ज्यादा वक्त लगे लेकिन हार मत मानिए।
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : Social Media
अनुपम ने कहा, 'मैं भी जब इंडस्ट्री में आया था तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। सिर पर बाल नहीं है, केकड़े जैसा पतला है...हिंदी मीडियम से पढ़ा है....1981 में ये बातें सही भी थीं। आपके हौसलों को कम करने वाले, आपको नीचा दिखाने वाले हमेशा मिलेंगे, लेकिन हारना नहीं है। अपने सपनों को छोड़ना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : Social Media
इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो साझा करते हुए कहा था, 'इस खबर से मेरी आत्मा तक दहल गई है। एमएस धोनी में मैंने पिता का रोल किया था। इसलिए ऑफ स्क्रीन रिश्ता भी बाप- बेटे जैसा हो गया था। कुछ लोग चले जाते हैं, उसका सदमा बाद में लगता है। वो चले क्यों गए, इसका सदमा पहले लगता है। लोगों को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए। दूसरों का दु:ख समझना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। खबर है कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। उन्होंने अपनी दवाईयां लेनी बंद कर दी थी। हालांकि सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जहां परिवार समेत इंडस्ट्री के कुछ गिने चुने एक्टर्स भी पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।