सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित अनुपम खेर की मां, कहा- 'हाथ कौन जोड़ता है दुनिया में'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 26 Mar 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Mother Dulari viral video for PM Narendra Modi  coronavirus covid 19 lockdown
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया है। एक तरफ जहां पीएम मोदी सभी के लिए चिंतित हैं और देश हित के लिए अलग अलग फैसले ले रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चिंतिंत हैं । 



Trending Videos
Anupam Kher Mother Dulari viral video for PM Narendra Modi  coronavirus covid 19 lockdown
Anupam Kher with mother - फोटो : file photo

दरअसल अनुपम खेर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में अनुपम खेर की मां दुलारी, पीएम मोदी के बारे में बात करते नजर आ रही हैं। वीडियो में दुलारी कहती दिख रही हैं कि, 'आप 130 करोड़ देशवासियों के लिए परेशान हैं। लेकिन आपका ख्याल कौन रख रहा है।' काफी कम वक्त में ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Mother Dulari viral video for PM Narendra Modi  coronavirus covid 19 lockdown
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

वीडियो में दुलारी कहती हैं, 'इतना ये मोदी साब हमारे लिए बोलते हैं तो हमें भी उसके लिए बोलना चाहिए कि तू भी अपना परहेज कर ले। हम तेरे लिए दुआ करते हैं। मैं कहती हूं कि बहुत दुआ है इसके लिए कि इतना परेशान है हमारे लिए। मैं भी इसके लिए बहुत परेशान हूं कि ये ठीकठाक रहे। हमारा ऐसा मंत्री कभी नहीं मिलेगा। कहीं नहीं मिलेगा। सच्ची भगवान इसको ठीकठाक रखे। और हाथ जोड़के बोलता है...हाथ कौन जोड़ता है दुनिया में। सच में पता नहीं कैसे लोग दुनिया में हैं, समझ ही नहीं आती लोगों की।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi ji!! देश भर की माताओं की तरह मेरी माँ भी आपको और आपके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है। कह रही है आप 130 करोड़ से भी ज़्यादा देशवासियों के लिए परेशान है। लेकिन आपका ख़्याल कौन रख रहा है। ये बोलते बोलते माँ रुआंसी भी हुई। Please take care. हम सब भी हाथ जोड़ रहे है। 🙏🙏🙏

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

Anupam Kher Mother Dulari viral video for PM Narendra Modi  coronavirus covid 19 lockdown
Anil Kapoor And Anupam Kher - फोटो : Social Media

बता दें कि हाल ही में 20 मार्च को ही अनुपम खेर अमेरिका से लौटे हैं और उसके बाद से ही क्वारंटीन में हैं। घर में कैद होने के बाद अनुपम खेर अपना अधिकतर वक्त सोशल मीडिया पर ही बिता रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी जिंदगी के बारे में बता रहे हैं। हाल ही में अनुपम का एक वीडियो अनिल कपूर के साथ बात करते भी वायरल हुआ था। वीडियो में अनुपम बालकनी में खड़े होकर सड़क पर खड़े अनिल कपूर से बात कर रहे थे और इसका वीडियो भी बना रहे थे।

विज्ञापन
Anupam Kher Mother Dulari viral video for PM Narendra Modi  coronavirus covid 19 lockdown
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि पिछले चार महीने से अनुपम खेर एनबीसी चैनल पर प्रसारित हो रही टेलीविजन सीरीज और मेडिकल ड्रामा 'न्यू एम्स्टर्डम' के चलते अमेरिका में थे।इस सीरीज में अनुपम न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर विजय कपूर का किरदार निभा रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज भी अनुपम सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And that is a WRAP on #Season2 of our wonderful & compassionate series @nbcnewamsterdam. I echo the sentiments of our producers "As much as we want to keep making our wonderful show, our health, safety and peace of mind will always come first." It is a bitter sweet feeling. But we will be BACK soon Happy & Healthy!! Jai Ho! 🙏😍🤓

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed