फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर खुलकर बोले अनुपम खेर, लाल सिंह चड्ढा को बताया खराब फिल्म

Mon, 01 May 2023 09:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 01 May 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
anupam kher opened up on boycott bollywood trend actor said laal singh chadda was not great film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। वह अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता पिछले कई दशक से फिल्मों में हर तरह के रोल के जरिए अपने दर्शकों का मनोरंजन किया है। अभिनेता तमाम विषयों पर अपने विचार खुलकर रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड पर भी खुलकर बात की है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इस ट्रेंड को खत्म करने का भी तरीका सुझाया।

anupam kher opened up on boycott bollywood trend actor said laal singh chadda was not great film
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने फिल्मों के बायकॉट होने पर बात की। अभिनेता ने कहा कि अगर आपकी फिल्म अच्छी होगी तो जरूर चलेगी। अच्छी फिल्मों पर बायकॉट ट्रेंड का कोई असर नहीं होता है। अनुपम खेर ने आगे कहा कि सभी को अभिव्यक्ति की आजादी और अपनी बात रखने का अधिकार जरूर है, लेकिन उसके बाद की स्थिति से गुजरने का भी एहसास होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Anushka Sharma: इन 10 किरदारों ने अनुष्का शर्मा को बनाया सुपरस्टार, 'तानी पार्टनर' से 'ममता' तक का रोमांचक सफर

anupam kher opened up on boycott bollywood trend actor said laal singh chadda was not great film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा, लाल सिंह चड्ढा वास्तव में खराब फिल्म थी। लेकिन आमिर खान की पीके वास्तव में अच्छी फिल्म थी। इसलिए  बायकॉट ट्रेंड का असर फिल्मों पर तब तक नहीं हो सकता है, जब तक आपकी फिल्म अच्छी है। इस ट्रेंड को खत्म करने का तरीका यही है कि आप अपना काम अच्छे से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher opened up on boycott bollywood trend actor said laal singh chadda was not great film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए सात कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन फिल्म को एक भी कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में अभिनेता ने उसपर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, इंतजार एक महंगा तोहफा है इसकी उम्मीद सस्ते लोगों से न रखें। 

विज्ञापन
anupam kher opened up on boycott bollywood trend actor said laal singh chadda was not great film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर बहुत जल्द कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं। कंगना ने इस फिल्म का डायरेक्शन खुद किया है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और जल्द वह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed