सब्सक्राइब करें

Balraj Sahni: बागी नेता बना ‘हलचल’ का यह अभिनेता, जेएनयू में दिया दमदार भाषण, महात्मा गांधी संग किया काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Balraj Sahni Birth Anniversary know about actor who became rebel leader from bollywood
बलराज साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर बलराज साहनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है।अपने बेहतरीन अदाकारी के जरिए उन्होंने आम आदमी की कहानी को पर्दे पर दर्शाया है। अभिनेता को न सिर्फ उनकी फिल्मों, बल्कि सामाजिक सरोकारों के लिए भी याद किया जाता है। बलराज का जन्म एक मई सन् 1913 में हुआ था। उनका असली नाम युधिष्ठिर था। 

Trending Videos
Balraj Sahni Birth Anniversary know about actor who became rebel leader from bollywood
बलराज साहनी - फोटो : Social media

बलराज साहनी ही इकलौते ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने महात्मा गांधी से मुलाकात की थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने महात्मा गांधी के साथ सेवग्राम आश्रम में काम किया था। इससे पहले वो रविंद्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन में अपनी पत्नी के साथ अध्यापक के तौर पर थे। एक्टर छह साल बाद भारत वापस लौट आए और यहीं से मार्क्सवाद की शुरुआती तालीम हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Balraj Sahni Birth Anniversary know about actor who became rebel leader from bollywood
बलराज साहनी - फोटो : social media
भारत आने के बाद एक्टर कम्युनिस्ट पार्टी और इंडियन प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसियेशन' (इप्टा) में शामिल हो गए। एक्टर इसके जरिए लोगों की मदद करना चाहते थे। हालांकि, इप्टा से जुड़े रहने की वजह से उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यहां तक की बलराज को  जेल भी जाना पड़ा।
Balraj Sahni Birth Anniversary know about actor who became rebel leader from bollywood
बलराज साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

बलराज फिल्मों में अपने किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हलचल’ से की थी। के. आसिफ की इस फिल्म में उन्होंने जेलर का किरदार निभाना था। इस बीच एक दिन खबर आई की रेल से कम्युनिस्ट पार्टी का जुलूस निकलने वाला है। ऐसे में बलराज साहनी अपनी पत्नी के साथ जुलूस में शामिल हो गए, लेकिन इस बीच हिंसा शुरु हो गई और  पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक्टर तीन महीने तक जेल में रहे। ऐसे में वो फिल्म की शूटिंग करने के लिए जेल से आया करते थे।

विज्ञापन
Balraj Sahni Birth Anniversary know about actor who became rebel leader from bollywood
बलराज साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में साल 1976 में पहला दीक्षांत समारोह हुआ था। उस दौरान एक्टर  के भाषण ने सबको हिला कर रख दिया था। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि अभी हमारी हालात उस पक्षी की तरह है, जो लंबे समय से बाद पिंजरे से तो आजाद हो गया, लेकिन यह नहीं जानता कि इसका करना क्या है। पंख होने के बाद भी वह उसी सीमा तक रहना चाहता है, जो उसके लिए निर्धारित की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed