फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून का विरोध करने वाले कलाकारों पर भड़के अनुपम खेर, कहा- इन चेहरों को गौर से देखिए...

Sat, 21 Dec 2019 05:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Dec 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Posts Video Appealing Students on ca and lashes our actors who are protesting
anupam kher

नागरिकता कानून (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ के देश के कई हिस्सों में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में 8 लोगों की मौत हो गई। बॉलीवुड के कई सितारे इस कानून के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। मुंबई में भी रैलियां हो रही हैं। इस बीच अनुपम खेर ने ट्वीट कर एक तरफ प्रदर्शन कर रहे कलाकारों पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ छात्रों से अपील भी की।



Anupam Kher Posts Video Appealing Students on ca and lashes our actors who are protesting
anupam kher

अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'पिछले कुछ दिनों से देश के हालात देखकर, मन में कुछ अजीब से बेचैनी हो रही है। सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिए जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, उसे देखकर मन बहुत विचलित हो रहा है। हम सब अपनी जिंदगी के किसी न किसी मुकाम पर छात्र रहे हैं। हम सभी ने आंदोलनों में भाग लिया है और वो आंदोलन आमतौर पर सरकार के खिलाफ ही रहे हैं। छात्रों के आंदोलनों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, बल्कि ये भी कहूंगा कि स्वतंत्र भारत में ये उनका अधिकार है। लेकिन जब ऐसे तत्व जो देश को हानि पहुंचाना चाहते हैं, वो छात्रों के आंदोलनों में भाग लेना शुरू करें और अपने स्वार्थ के लिए देश को नुकसान पहुंचाए तो ये सब आगे चलकर हमारे भविष्य के लिए हमारे देश के भविष्य के लिए और हमारे छात्रों के भविष्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।'

Anupam Kher Posts Video Appealing Students on ca and lashes our actors who are protesting
anupam kher

अनुपम खेर ने आगे कहा, 'जो देश की संपत्ति को आग लगा रहे है, वो देश के दुश्मन हैं। जो पुलिसवालों को पत्थर मार रहे हैं, उन्हें पकड़कर पीट रहे हैं, वो उपद्रवी हैं। और जो कुछ महान हस्तियां हैं, चाहे वो कलाकार हैं या साहित्यकार हैं या पत्रकार हैं या बुद्धिजीवी हैं, वो छात्रों के या किसी अल्पसंख्यक वर्ग के हमदर्द बिलकुल नहीं हैं। ये वो हैं जो ऐसी स्थिति में अपनी रोटियां सेंकने चले आते हैं। इन चेहरों को गौर से देखिए और इनके इतिहास पर जाइए, आपको मेरी बातों पर यर्थाथ नजर आएगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Posts Video Appealing Students on ca and lashes our actors who are protesting
anupam kher poem

इसके अलावा अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भरोसा सब पर कीजिए, लेकिन सावधानी के साथ, क्योंकि, कभी कभी खुद के दांत भी, जीब को काट लेते हैं।'
 

विज्ञापन
Anupam Kher Posts Video Appealing Students on ca and lashes our actors who are protesting
farhan akhtar protest - फोटो : twitter
बता दें कि, गुरुवार को मुंबई में नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा, स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह सहित कई कलाकार शामिल हुए थे।
 

'तनु वेड्स मनु' के इस अभिनेता ने नागरिकता कानून को लेकर किया ऐसा ट्वीट, खूब हो रही चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed