फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम केयर्स से इस्तेमाल होंगे 3100 करोड़ रुपये, अनुपम खेर बोले- 'साजिश लगने वालों के मुंह पर तमाचा'

Thu, 14 May 2020 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 May 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
anupam kher reaction on PM CARES Fund Trust Allocates 3100 Crore Rupees For Fight Against COVID19
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री केयर्स फंड ट्रस्ट की ओर से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में 3100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस 3100 करोड़ रुपये की राशि में से दो हजार करोड़ रुपये वेंटिलेटर की खरीद और एक हजार करोड़ रुपये प्रवासी मजदूरों की मदद में खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी सामने आने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने उन विरोधियों पर हमला बोला है जो बार-बार प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दी गई सहायता राशि पर सवाल खड़े कर रहे थे।

anupam kher reaction on PM CARES Fund Trust Allocates 3100 Crore Rupees For Fight Against COVID19
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'एक जोरदार तमाचा उन सभी दुखी आत्माओं के चेहरों पर जिनको इस फंड में भी कोई साजिश नजर आ रही थी। अब इस थप्पड़ की गूंज सबको सुनाई देगी। जरूर सुनाई देगी।'
 

anupam kher reaction on PM CARES Fund Trust Allocates 3100 Crore Rupees For Fight Against COVID19
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : File Photo

पीएमओ ने बताया कि तीन हजार करोड़ रुपये के अलावा शेष 100 करोड़ रुपये कोरोना की वैक्सीन के विकास के लिए दिए जाएंगे। 27  मार्च को गठित किए गए इस ट्रस्ट की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इस ट्रस्ट के अन्य अधिकारियों में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher reaction on PM CARES Fund Trust Allocates 3100 Crore Rupees For Fight Against COVID19
शशि थरूर और अनुपम खेर - फोटो : Social Media

शशि थरूर से भिड़े अनुपम खेर
याद दिला दें कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मेक इन इंडिया अभियान बताते इसकी अलोचना की थी। उन्होंने शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा, 'नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए, सपनों के वो फिर से ढेरों ढेर बेच गए...#MakeInIndia is now(मेक इन इंडिया अब) आत्मनिर्भर भारत, कुछ और भी नया था क्या?'

विज्ञापन
anupam kher reaction on PM CARES Fund Trust Allocates 3100 Crore Rupees For Fight Against COVID19
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

अनुपम खेर ने शशि थरूर के इस ट्वीट पर एक शायरी के साथ अपनी बात कह दी। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोहनी पर टिके हुए लोग, टुकड़ों पर बिके हुए लोग! करते हैं बरगद की बातें, ये गमले में उगे हुए लोग!!'

EXCLUSIVE: आडवाणी की शिष्या रहीं दीपिका ने की मोदी के विकास मॉडल की तारीफ, राजनीति में लौटने को तैयार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed