फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: कुछ कुछ होता है के सीन पर बन रहे मीम्स पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- लोग मुझे पागल...'

Thu, 28 Jul 2022 12:20 AM IST
शशि सिंह दिल्ली
दिल्ली Published by: शशि सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reacts memes being made  scene Kuch Kuch Hota Hai Never knew that it will become most used meme
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनुपम खेर आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके अलावा वह ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ रोजाना ही कुछ न कुछ दिलचस्प साझा करते रहते हैं। हाल ही के दिनों में  'कुछ कुछ होता है' फिल्म के एक सीन पर खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं, जिसमें अनुपम खेर को पलंग पर अलग-अलग  तरह से लोट-पोट कर बात करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल अब अभिनेता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anupam Kher reacts memes being made  scene Kuch Kuch Hota Hai Never knew that it will become most used meme
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बताया कैसे शूट हुआ था सीन
अनुपम खेर ने कुछ कुछ होता है के उनके सीन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से साझा की है और बताया है कि कैसे उन्होंने ये सीन फिल्माया था। अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "जब मैंने कुछ कुछ होता है में इस दृश्य के लिए शूटिंग की, तो यह मिस्टर मल्होत्रा और सुश्री ब्रिगेंजा के बीच एक सामान्य फोन बातचीत थी। लेकिन मैंने इन विभिन्न स्थितियों में दृश्य को सुधार किया और बिस्तर से गिर गया आदि"।
 

Anupam Kher reacts memes being made  scene Kuch Kuch Hota Hai Never knew that it will become most used meme
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके  बाद अनुपम खेर ने आगे लिखा कि जब वह सीन शूट कर रहे थे तो हर कोई सेट पर क्रैकिंग कर रहा था और सोच रहा था कि मैं पागल हो रहा हूं। कभी नहीं पता था कि यह लगभग हर स्थिति के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मीम बन जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने भी हंसने वाली इमोजी भी शेयर कीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher reacts memes being made  scene Kuch Kuch Hota Hai Never knew that it will become most used meme
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'कागज' को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी 526वीं फिल्म होगी। इसके अलावा अनुपम खेर कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed