फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 'मैं मरने नहीं वाला हूं..' क्यों निधन के चंद घंटों पहले सतीश कौशक ने अनुपम खेर से कही यह बात

Sat, 15 Apr 2023 12:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Apr 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher recalls his last conversation with Late actor friend Satish Kaushik hours before his death
अनुपम खेर,सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

कुछ ही दिनों पहले हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया, जो सभी को हंसाया करता था। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की। बीते दिन सतीश कौशिक का जन्मदिन था, जिसने एक बार फिर सबको उनकी यादों में डूबा दिया। बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ने सतीश कौशिक को याद किया और भावुक पोस्ट साझा कीं। लेकिन जिस एक्टर ने अपना जिगरी यार खोया हो उसका गम किसी के भी गम से बड़ा होता है। अनुपम खेर के लिए कल का दिन बहुत मुश्किल था।

Anupam Kher recalls his last conversation with Late actor friend Satish Kaushik hours before his death
अनुपम खेर ,सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

बीके दिन अनुपम खेर ने दिवंगत अभिनेता के सम्मान में सतीश कौशिक की पहली जयंती पर एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में अनुपम खेर ने मौत से कुछ घंटे पहले सतीश के साथ अपनी आखिरी बातचीत के बारे में खुलासा किया। अनुपम ने कहा कि सतीश ने उन्हें फोन किया था और वह फोन पर बहुत थके हुए लग रहे थे।
Prime Video: प्राइम वीडियो ने की सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' की घोषणा, दिल दहला देगी शकीरी की मर्डर-मिस्ट्री

Anupam Kher recalls his last conversation with Late actor friend Satish Kaushik hours before his death
सतीश कौशिक जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक की थकी हुई आवाज सुनकर उन्हें सलाह दी थी कि वे जाकर अस्पताल में जांच करवाएं। हालांकि, सतीश ने उन्हें चिंता न करने के लिए कहा क्योंकि उनका मानना था कि वह मरने वाले नहीं है। अनुपम खेर ने खुलासा किया कि इस बातचीत के तीन घंटे बाद ही दुर्भाग्य से वह हमें छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher recalls his last conversation with Late actor friend Satish Kaushik hours before his death
अनुपम खेर, सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक के लिए रखे गए इस इवेंट में अनिल कपूर भी मौजूद थे। अनुपम खेर ने इवेंट में अपनी, सतीश और अनिल कपूर के बीच की दोस्ती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'हम अक्सर अपनी चिंताओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा नहीं करते हैं क्योंकि हम उन्हें डराना नहीं चाहते हैं। हालांकि, हम अपने दोस्तों के साथ सब कुछ साझा करते हैं। सतीश के निधन के समय अनिल यहां नहीं थे। वह विदेश में शूटिंग कर रहे थे। हमारी दोस्ती तमाम उतार-चढ़ाव से बची रही। यह सबसे अद्भुत उपहार है जो भगवान ने हमें दिया है।'

विज्ञापन
Anupam Kher recalls his last conversation with Late actor friend Satish Kaushik hours before his death
अनुपम खेर,सतीश कौशिक,अनिल कपूर - फोटो : Instagram

इस कार्यक्रम में बीच-बीच में ऐसे पल भी आए, जहां उनके दोस्तों ने उनके साथ अपनी यात्रा की दिल को छू लेने वाली यादें साझा कीं। इन सभी वाकयों ने कई लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। ऐसा ही एक पल था जब अनुपम ने अनिल को मंच पर बुलाया। बाद वाला भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने शेयर किया 'कैनेडी' का फर्स्ट लुक, सनी की खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed