सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anupam kher: जब खुद से बड़ी हेमा मालिनी के पिता बने थे अनुपम, एक्टर ने 'विजय' की शूटिंग के दिन किए याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher recalls playing Hema Malini father role in film vijay said I was much younger than her
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेते हैं। फिल्मों में अक्सर अनुपम एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने अपनी असली उम्र से बड़े उम्रदराज व्यक्ति का रोल निभाया है। अब अनुपम ने फिल्म 'विजय' को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने खुद से बड़ी अभिनेत्री हेमा मालिनी के पिता का किरदार निभाया था।

Trending Videos
Anupam kher recalls playing Hema Malini father role in film vijay said I was much younger than her
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने फिल्म 'विजय' के शूटिंग के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने फिल्मों में वृद्ध व्यक्ति के रूप में कास्ट होने पर बात की। अनुपम ने अपनी पहली फिल्म 'सारांश' में 65 वर्षीय बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी, जबकि उनकी असली उम्र 29 वर्ष थी। अनुपम ने कहा कि उन्होंने कई फिल्मों में उन अभिनेत्रियों के पिता की भूमिका निभाई है, जो  उम्र में उनसे काफी बड़ी थीं। उन्होंने फिल्म 'विजय' में हेमा मालिनी के पिता की भूमिका को याद किया। हेमा उनसे छह साल बड़ी हैं।

Salman Khan: 25 साल बाद हाथ मिलाने जा रहे करण जौहर-सलमान, 'टाइगर 3' के बाद शुरू करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam kher recalls playing Hema Malini father role in film vijay said I was much younger than her
अनुपम खेर - फोटो : social media

अनुपम खेर ने कहा कि ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं हैं, जिनके लिए मैंने पर्दे पर पिता की भूमिका नहीं निभाई है। मैंने 'विजय' में हेमा मालिनी के पिता की भूमिका भी निभाई थी, भले ही मैं उनसे बहुत छोटा था। मुझे तब इसके फायदे का एहसास नहीं था, लेकिन अब मैं इसे समझता हूं। जब मैंने 29 साल की उम्र में 'सारांश' किया था, तब मैंने कल्पना की थी कि मैं 65 साल के बूढ़े के रूप में कैसा दिखूंगा। मैं अभी 68 साल का हूं, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं दिखता।

Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात

Anupam kher recalls playing Hema Malini father role in film vijay said I was much younger than her
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने सवाल किया गया कि कम उम्र में एक वृद्ध व्यक्ति के रूप में उन्हें फिल्मों में कास्ट किए जाने पर क्या उनकी मां परेशान होती थीं। इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि यह उन्हें कभी-कभी परेशान करता था, लेकिन वह भूमिकाओं का विश्लेषण नहीं करती थीं। जब तक मैं स्क्रीन पर था और जब तक लोग मेरी प्रशंसा कर रहे थे और मुझे पहचान रहे थे, तब तक वह खुश थीं।

Satyajit Ray: फिल्म बनाने का ऐसे आया था आइडिया, सत्यजीत रे ने निर्माण के लिए बेच दिए थे पत्नी के गहने

विज्ञापन
Anupam kher recalls playing Hema Malini father role in film vijay said I was much younger than her
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर बहुत जल्द बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं। कंगना ने इस फिल्म का डायरेक्शन खुद किया है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और जल्द वह सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेट गाला 2023 में निक-प्रियंका ने लूट ली महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed