बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिसका प्रसारण टीवी पर बहुत ज्यादा बार होता है। वहीं दर्शक भी इन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। इसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' का नाम भी शामिल है। हालांकि ये फिल्म बाकी दूसरी फिल्मों की तुलना में ज्यादा बार दिखाई जाती है। इसे लेकर कई तरह के जोक्स और मीम्स भी बनाए जाते हैं। अब हाल ही में सोनी मैक्स ने इस फिल्म के लिए एक ट्वीट किया जिस पर अनुपम खेर ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
सूर्यवंशम दिखा रहे चैनल ने यूजर्स से पूछा ये सवाल, अनुपम खेर ने कहा- इसका जवाब तो चांद पर रहने वाले भी दे देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फिल्म सूर्यवंशम के लिए चैनल ने लिखा, 'क्या हीरा अपने पिता ठाकुर भानु प्रताप सिंह का दिल जीत पाएगा? अब इस ट्वीट को देखते हुए अनुपम खेर की हंसी छूट पड़ी। उन्होंने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'मेरे प्यारे सोनीमैक्स2मूवीज वालों। आपके इस सवाल को देखकर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। ये फिल्म इतनी बार दिखाई गई है कि अब इस सवाल का जवाब चांद पर रहने वाले लोग भी दे सकते हैं। जय हो'।
हाहाहाहा 🤣🤣🤣!! मेरे प्यारे @sonymax2movies वालो!! आपके इस सवाल को देखकर मैं अपनी हँसी रोक नहीं पाया।ये फ़िल्म आपने इतनी बार दिखाई गई है कि अब तो इस सवाल का जवाब चाँद पे रहने वाले लोग भी दे सकते हैं।जय हो!! 😄😬🤣🤣😂😂😂🥸 https://t.co/Rurzb9HY6r
इस ट्वीट के साथ अनुपम खेर ने कई हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। दरअसल ये फिल्म टीवी पर बहुत ज्यादा बार आती है और दर्शक इसे कई बार देख चुके हैं। ऐसे में चैनल का इस फिल्म के प्रसारण के लिए सस्पेंस भरे शब्दों का इस्तेमाल करने पर अनुपम खेर को हंसी आ गई।
सिर्फ अनुपम खेर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस ट्वीट पर मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या भानूप्रताप जहर वाली खीर खाएगा....देखना ना भूलें 7 बजे। वहीं एक ने लिखा,' इसको बच्चों के परीक्षा में पूछना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा,'अनुपम सर ये सवाल अब आप ही इस चैनल से पूछ सकते हैं'।
बता दें कि सेटमैक्स चैनल ने 'सूर्यवंशम' की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के अधिकार 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म बार-बार टीवी पर दिखाई देती है। वहीं अनुपम खेर भी इस फिल्म में कॉमिक किरदार में नजर आए थे।