बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस से मुखातिब होते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमालय का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सूरज की रोशनी में हिमालय चमकता दिख रहा है। यह वीडियो इतना खूबसूरत है कि फैंस की नजरें इस पर टिकीं रहती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने प्रकृति के इस चमत्कार को देखा है। वीडियो में सुबह की पौ फटते ही जैसे सूरज की किरणें हिमालय पर पड़ती हैं, तो उसकी चोटियां चमक उठती हैं।
सोशल मीडिया: अनुपम खेर ने नेपाल से शेयर किया हिमालय का खूबसूरत वीडियो, लिखा- प्रकृति का चमत्कार देखा....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इस वक्त अनुपम खेर नेपाल में हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ऊंचाई की शूटिंग के लिए नेपाल गये हुए हैं। वहां उनके साथ फिल्म में काम कर रहे सह-कलाकार भी मौजूद हैं। अनुपम नेपाल से अपनी हर एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।
उनके साथ नेपाल के मनांग के पहाड़ों में बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। खाली वक्त में अनुपम नेपाल की सुंदरता से अपने फैंस को रूबरू कराते रहते हैं। उन्होंने अब जो खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है- मैंने सुबह 5.30 बजे उठकर प्रकृति के इस चमत्कार को देखा। इस तरह सुबह-सुबह सूरज की किरणें धीरे-धीरे गले मिलती हैं और अन्नपूर्णा पहाड़ों को चूमती हैं..।
उनके इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और इसे बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। इससे पहले अनुपम खेर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा खुशी से झूमते हुए दिख रहे हैं। वह नेपाल के स्थानीय लोगों के साथ नाच रहे हैं। मनांग जिले के स्थानीय नागरिकों ने जब उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तो वे भी ठुमके लगाने लगे।
अनुपम खेर ने यह वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि उन्होंने नेपाल के पारंपरिक नृत्य में भाग लिया। इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने भी एक खूबसूरत तस्वीर नेपाल से साझा की थी। जिसमें वो ध्यानमग्न थीं और उनके पीछे हिमालय दिख रहा था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, हर रोज का मेडिटेशन मेरा सिक्रेट है। फोटो में परिणीति पत्थरों पर बैठी हुईं ध्यान मुद्रा में थीं।