अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी के बाद 13 जुलाई को देश विदेश की मशहूर हस्तियां शुभ आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने आशीर्वाद समारोह से जुड़े वीडियो एक्स पर साझा किए हैं।
Anupam kher: अनुपम खेर ने साझा किए शुभ आशीर्वाद समारोह के वीडियो, मुकेश अंबानी की तारीफ में कह दी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन वीडियोज के साथ अनुपम ने मुकेश अंबानी की जमकर तारीफ भी है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार शाम मुंबई के बीकेसी में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह की झलकियां वीडियो के जरिए साझा की हैं। सोशल मीडिया पर चार वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कार्यक्रम को शानदार, सम्मानजनक और पवित्र कहा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि किस प्रकार से दुनियाभर के मेहमानों के सामने भारत की वैदिक और सनातनी परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। एक्स पर जो उन्होंने वीडियो साझा किए हैं, उनमें पुजारी वैदिक मंत्रों के महत्वपूर्ण पाठों का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस समारोह में कई प्रतिष्ठित धार्मिक गुरुओं ने भी भाग लिया, जिनमें द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शामिल थे।
उन्होंने एक्स पर लिखा, ''यह कितना शानदार, गरिमापूर्ण और पवित्र आशीर्वाद समारोह था। इस समारोह में दुनियाभर से आए मेहमानों के सामने भारत की वैदिक और सनातनी परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुकेश अंबानी ने परिवार और पारंपरिक मूल्यों के बारे में बहुत अच्छी बातें कीं। जय हो।"
What a spectacular, dignified and sacred #AashirwaadCeremony it was for the #AnantRadhikaWedding!!! The ceremony also displayed the Vedic and Sanatani traditions of #Bharat to the guests from all over the world. Mr. #MukeshAmbani spoke so so well about the family and traditional… pic.twitter.com/cZ33iHUyry
गौरतलब है कि इससे पहले 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक भव्य समारोह था, जिसमें मनोरंजन इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा जोनास, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड सितारों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। समारोह में किम कार्दशियन और सुपरस्टार जॉन सीना जैसे विदेशी हस्तियां भी शामिल हुईं।
Anant Radhika Wedding: सलमान से लेकर रजनीकांत तक, अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में पहुंचे ये सितारे