बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता फैंस के बीच अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से और विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में, अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा वीडियो साझा किया, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Anupam Kher: अनिल कपूर को गले लगाते हुए अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, कहा- ऐसे मिल रहे हैं जैसे एक साल से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम ने जी सिने अवॉर्ड की एक क्लिप वीडियो के रूप में साझा किया, जिसमें वह अनिल कपूर को गले लगाते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनुपम ब्लैक कलर के फॉर्मल कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो अनिल कपूर ब्लू कलर के सूट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)
अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘अगर हम दोनों मुंबई में होते हैं तो मैं और अनिल कपूर दिन में कम से कम दो बार तो मिलते ही हैं पर यहां ऐसे मिल रहे हैं जैसे एक साल से नहीं मिले हो। शायद इसी को दोस्ती कहते हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘वैसे शायद यह वीडियो हमारे दोस्त सतीश को बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन हमारी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी’।
South Celebs: रील लाइफ में हिट, लेकिन रियल में नाकामयाब रहे ये सितारे, हालत देख फैंस भी हो गए दुखी
अनुपम की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह आपकी दोस्ती बहुत अच्छी है। वाकई शानदार।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस दोस्ती को किसी की नजर ना लगे। वर्षों पुरानी दोस्ती को किसी टैग की जरूरत नहीं होती है। वह हर बीतते दिन के साथ और मजबूत होती जाती है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनिल कपूर तो और जवान होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम फिल्म ’द वैक्सीन वॉर’ में नजर आने वाले हैं, जिसकी कहानी कोरोना महामारी पर बेस्ड होगी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इसके अलावा अनुपम कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी नजर आएंगे, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।