पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर हो रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म में लीड रोल करने वाले एक्टर अनुपम खेर ने एक बार फिर इन विवादों पर अपनी राय रखी और मनमोहन सिंह को फिल्म दिखाने की बात कही...आइए जानते हैं आखिर क्या कहा उन्होंने..
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर विवाद: अनुपम बोले- सिर्फ मनमोहन सिंह जी को दिखाएंगे रिलीज से पहले फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम का कहना है 'फिल्म के रिलीज होने से पहले किसी के पास अधिकार नहीं कि कोई उसे देखे। बता दूं कि यह फिल्म पूरी तरह the accidental prime minister किताब पर आधारित है। जिसके लिए फिल्म की टीम ने अधिकार लेकर इस पर काम किया तो फिर बातें बनाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। क्यों किसी के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाए। क्योंकि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड फिल्म को देख चुकी है और अब रिलीज से पहले किसी को देखने का हक नहीं, फिर भी मैं कहता हूं कि अगर डॉ. मनमोहन सिंह जी फिल्म को रिलीज होने से पहले देखना चाहेंगे तो हम सिर्फ उनके लिए ही इस बात पर तैयार हो सकते हैं।'
इससे पहले फिल्म को लेकर बढ़ते विवादों के बीच अनुपम ने कहा था कि 'हिंदी सिनेमा के लिए यह फिल्म बहुत ही क्रांतिकारी साबित होगी और मेरा मानना है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए, विवादों के बीच सेंसर बोर्ड पहले ही फिल्म को मंजूरी दे चुका है, ऐसे में किसी तीसरी ताकत का हक नहीं बनता कि वे फिल्म पर रोक लगाए, मैंने सिर्फ इस किरदार को जिया है जो कि मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा था। अनुपम ने कांग्रेस नेता को फिल्म देखने के लिए भीड़ भेजने की भी बात कही।
Anupam Kher on #TheAccidentalPrimeMinister: Un ke (Congress) neta pe film bani hai, they should be happy, aapko bheed lekar bhejni chahiye film dekhne ke liye, kyunki dialogues hain usme jaise ki “ main desh ko bechunga?” jis se lagta hai ki kitne mahaan hain Manmohan Singh Ji pic.twitter.com/N7YZ7SN5D6
— ANI (@ANI) December 28, 2018
दरअसल, बीते गुरुवार फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है। उनका मानना है कि रिलीज करने से पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को ये फिल्म दिखानी चाहिए। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया ने भी इसे बड़ी चाल बताया है।
लगातार हो रहे फिल्म के विरोध में अनुपम ने बोला था कि फिल्म का विरोध उसके हक में रहेगा क्योंकि इससे फिल्म की पब्लिसिटी ही होगी। उन्होंने आगे कहा कि जब साल 2014 में आई इस किताब का विरोध क्यों नहीं हुआ। अनुपम ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट पढ़ा था जिसमें उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बोला था।