फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुछ कुछ होता है' के 22 साल पूरे होने पर अनुपम खेर को भूले मेकर्स, अभिनेता ने तंज कसकर दिलाया याद

Sat, 17 Oct 2020 06:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 17 Oct 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Takes Dig at Karan Johar Dharma Productions for Not Tagging Him on Kuch Kuch Hota post
अनुपम खेर - फोटो : ट्विटर

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कुछ कुछ होता है की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कुछ सीन्स को दिखाए गए हैं। इस ट्वीट में फिल्म के हीरो शाहरुख खान, हीरोइन काजोल, रानी मुखर्जी, करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को टैग किया। हालांकि ये बात अनुपम खेर को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर तंज कसा।

Anupam Kher Takes Dig at Karan Johar Dharma Productions for Not Tagging Him on Kuch Kuch Hota post
अनुपम खेर - फोटो : फाइल

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के अलावा फिल्म में अनुपम खेर का रोल भी काफी अहम था। उन्होंने रानी मुखर्जी के पिता का किरदार निभाया था। लेकिन धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्वीट में उन्हें टैग नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन को याद दिलाया कि वो भी फिल्म का हिस्सा था

Anupam Kher Takes Dig at Karan Johar Dharma Productions for Not Tagging Him on Kuch Kuch Hota post
अनुपम खेर - फोटो : फाइल

अनुपम खेर ने धर्मा प्रोडक्शन के ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा, 'हम भी थे फिल्म में दोस्त। हम को भी टैग कर दिया होता. खैर...फिल्म का हिस्सा रहकर खुशी हुई।' अनुपम के इस ट्वीट पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Takes Dig at Karan Johar Dharma Productions for Not Tagging Him on Kuch Kuch Hota post
कुछ कुछ होता है - फोटो : Social Media

फिल्म में इन स्टार्स के अलावा सना सईद, अर्चना पूरन सिंह, फरीदा जलाल और हिमानी शिवपुरी भी अहम किरदार में थे। वहीं फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया था। कुछ कुछ होता है बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। साल 1998 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
Anupam Kher Takes Dig at Karan Johar Dharma Productions for Not Tagging Him on Kuch Kuch Hota post
करण जौहर - फोटो : फाइल

करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था।  सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सहित ये उस समय की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में शुमार रही थी।

बिना सर्जरी के अनिल कपूर ने इस गंभीर समस्या को दी मात, 10 साल से थे परेशान

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed