फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 'द कपिल शर्मा शो' में जाना पड़ा अनुपम खेर को भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Thu, 03 Nov 2022 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Nov 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher troll on Social media Actor reached to promote his film Uunchai in The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर जल्द ही फिल्म की 'ऊंचाई' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में इस फिल्म की स्टार कास्ट कपिल शर्मा के शो पर फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इस बात की जानकारी खुद अनुपम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।


Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

Anupam Kher troll on Social media Actor reached to promote his film Uunchai in The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम ने शो के सेट की कई तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इस फोटोज में वह बाकी के कलाकारों के साथ अपनी फिल्म का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म ऊंचाई का प्रमोशन करके काफी मजा आया। शुक्रिया प्यारे कपिल...अर्चना पूरन सिंह और पूरी टीम इस प्यार और तारीफ के लिए। मैं इस शो पर इतना हंसा की अब तक मेरे जबड़े दर्द कर रहे हैं।'
Social Media: शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Anupam Kher troll on Social media Actor reached to promote his film Uunchai in The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

इनमें से एक तस्वीर में कपिल शर्मा अनुपम को किस करते भी नजर आ रहे हैं। अब इस पोस्ट के बाद अनुपम ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के वक्त की बात याद दिला रहे हैं। 'क्यों अनुपम जी, भूल गए इस सनातन धर्म विरोधी कपिल की हरकत को, इसने आप लोगों की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना कर दिया था। तब लोगों ने भारी मात्रा में उस फिल्म को देखकर सभी जगह पहुंचा दिया था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर आपको इस शो में नहीं जाना चाहिए था।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स अनुपम के इस कदम पर अपनी असहमति जता रहे हैं।
Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का टीजर रिलीज, लोग बोले- ये क्या बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher troll on Social media Actor reached to promote his film Uunchai in The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के समय फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि फिल्म के प्रचार के लिए उन्हें नहीं बुलाया गया था। इन आरोपों के बाद लोगों का गुस्सा कपिल शर्मा पर फूट पड़ा था। बाद में अनुपम खेर ने कहा था कि उन्हें बुलाया गया था लेकिन फिल्म गंभीर विषय पर बनी थी इस वजह से वह इस शो में नहीं गए थे। बाद में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुक्रिया भी कहा था लेकिन अनुपम इसका जवाब देते हुए कहा था कि कपिल काश तुम पूरा सच बताया होता।
Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed