बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कोई न कोई मजेदार फोटो या वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में अनुपम का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुपम का ये पोस्ट काफी मजेदार है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
VIDEO: अलग- अलग विग के साथ नजर आए अनुपम खेर, दुकानदार के साथ की जमकर मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अनुमप खेर हाल फिलहाल में मैनहट्टन न्यूयॉर्क में हैं। इस बीच अनुपम ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक विग शॉप में गए जहां सैकड़ों विग थे। वहां पहुंचकर उन्होंने दुकानदार से कहा कि उनकी विग हवा से उड़ गई है। जिसके बाद उन्हें नए विग की सख्त जरूरत है।
अनुपम खेर ने विग की दुकान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कई सारी विग्स नजर आ रही हैं। वहीं पोस्ट में अनुपम खेर अलग अलग विग्स के साथ भी नजर आ रहे हैं। चार तस्वीरों में अनुपम का लुक काफी कूल लग रहा है।
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
इंस्टाग्राम के पोस्ट पर अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा से ऐसी मस्ती करना चाहता था, जिसे आज कर पाया हूं। दिल तो बच्चा है जी, कुछ भी हो सकता है।' इसके साथ ही अनुपम ने दुकान का किस्सा भी साझा किया है। वहीं बात अगर अनुपम के काम की करें तो फिलहाल वो एनबीसी की टीवी सीरीज न्यूएम्सटरडम में डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि अनुपम खेर बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा हैं। अनुपम 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं न्यू एम्सटरडम में वो डॉ. विजय कपूर के किरदार में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम का कॉन्ट्रैक्ट इस शो के बाकी तीन और सीजन के लिए बढ़ा दिया गया है।