{"_id":"635935200c5c1110b408cc58","slug":"anuradha-paudwal-birthday-know-about-her-life-story-songs-and-singing-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anuradha Paudwal: जया बच्चन के लिए श्लोक गीत गाकर की थी करियर की शुरुआत, इस वजह से फिल्मी गानों से हो गईं दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anuradha Paudwal: जया बच्चन के लिए श्लोक गीत गाकर की थी करियर की शुरुआत, इस वजह से फिल्मी गानों से हो गईं दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 27 Oct 2022 07:55 AM IST
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। लाइमलाइट से दूर रहने वाली अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्तूबर 1954 को हुआ। संगीत की दुनिया में वह बड़ा नाम हैं। हालांकि, पिछले लंबे वक्त से वह फिल्मों और गायिकी से दूर हैं। आइए जानते हैं अपनी मीठी आवाज से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वालीं अनुराधा पौडवाल के बारे में...
Trending Videos
2 of 4
अनुराधा पौडवाल
अनुराधा पौडवाल का बचपन मुंबई में बीता। उनका रुझान शुरुआत से फिल्मों और संगीत की ओर था। वर्ष 1973 में आई फिल्म 'अभिमान' से अनुराधा पौडवाल ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी मुख्य रोल में थे। अनुराधा पौडवाल ने फिल्म में जया बच्चन के लिए एक श्लोक गीत गाया था। अनुराधा पौडवाल ने इसके बाद साल 1976 में फिल्म 'कालीचरण' में गाना गाया। उन्होंने सोलो गाने की शुरूआत फिल्म 'आप बीती' से की। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। फिल्मों में गायन के साथ साथ वह स्टेज शो भी करती थीं। किशोर कुमार के साथ उन्होंने करीब 300 स्टेज शो किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सिंगर अनुराधा पौडवाल
करियर के शिखर पर अनुराधा पौडवाल को स्वर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ लिया जाता था। माना तो यह भी जाता था कि लता मंगेशकर की जगह अगर किसी को लिया जा सकता है तो वो अनुराधा ही हैं। हालांकि करियर के टॉप पर रहते हुए उन्होंने फिल्मी गानों से किनारा कर लिया और भक्ति गीत, भजन गाने लगीं। नतीजा यह रहा कि 90 के दशक की गायिकाओं अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति को ज्यादा फायदा हुआ। केवल भक्ति गीत गाने से धीरे धीरे उनका करियर ढलान की ओर चला गया।
अनुराधा पौडवाल ने अरुण पौडवाल से शादी की जो खुद भी संगीतकार थे। अरुण पौडवाल की असमय मृत्यु से वो बुरी तरह टूट गईं। वह बस टी सीरीज के साथ मिलकर एक दो गीत देती रहीं। अनुराधा पौडवाल के दो बच्चे आदित्य और कविता हुए। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में किडनी फेल होने से आदित्य का निधन हो गया। अनुराधा ने अपनी सुरीली आवाज में कई हिट दिए। इनमें धक-धक करने लगा, तू मेरा हीरो, हम तेरे बिन, दिल है कि मानता नहीं, नजर के सामने, जिस दिन तेरी मेरी बात, मुझे नींद ना आए और बहुत प्यार करते हैं सहित अनेक गाने हैं। संगीत के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए 2017 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X