सुदेश लहरी कॉमेडी की दुनिया की एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह हर साल 27 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सुदेश अब तक कई शोज और फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसा चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
Sudesh Lehri: गरीबी में गुजरा है कॉमेडी किंग सुदेश का बचपन, फिल्म देखने के लिए ऐसे करते थे पैसों का जुगाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदेश का जन्म साल 1964 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्हें यह शोहरत विरासत में नहीं मिली है। इसके लिए एक्टर ने काफी लंबा संघर्ष किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉमेडी में करियर बनाने से पहले सुदेश घर चलाने के लिए चाय की दुकान पर काम किया करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उस समय वह चाय जरूर बनाया करते थे लेकिन उनके घर पर चाय नहीं बनती थी।
Bollywood: डेब्यू से पहले इन सितारों ने विदेश में की पढ़ाई, लिस्ट में कई सुपरस्टार्स के नाम हैं शामिल
उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में गुजारा करने के लिए उन्होंने कारखानों से लेकर सब्जी और कुल्फियां तक बेची हैं। इतने संघर्ष के बावजूद उन्होंने अपने अंदर कला को जिंदा रखा। सुदेश को बचपन से ही गाने का शौक था। वह आज भी शोज और अपने यूट्यूब चैनल पर गुनगुनाते हुए नजर आ जाते हैं। गांव में उन्होंने आर्केस्ट्रा में भी काम किया है। वह माइक पर एंकरिंग के साथ लोगों की मिमिक्री भी किया करते थे। सुदेश अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों का शौक उन्हें बचपन से था। जेब में पैसे न होने के बावजूद वह सिनेमाघरों में फिल्में देख लिया करते थे। इसके लिए उन्होंने बहुत नायाब तरीका निकाला था।
Tv Actors: सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं टीवी के ये सितारे, आखिर में बनानी पड़ी थी सीरियल से दूरी
एक बार उन्हें बताया था कि वह एक दिन में चार फिल्में देखा करते थे। इसके लिए वह लाइन में खड़े होकर लोगों से कहा करते थे कि उनके पास फिल्म देखने के लिए 10 पैसे कम हैं जिससे लोग उनकी मदद कर देते थे और उनकी फिल्म देखने का इंतजाम हो जाता था। लहरी ने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज से की थी। उन्हें छोटे पर्दे पर पहचान कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासेस से मिली। कॉमेडी में कृष्णा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ रेडी और जय हो जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
Ram Setu Collection Day 2: ‘राम सेतु’ के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट, तमिल, तेलुगू में भी नहीं चला जादू

कमेंट
कमेंट X