{"_id":"635970e62456b920fc087d8a","slug":"bollywood-gossips-rishi-kapoor-dimple-kapadia-romantic-film-bobby-connection-with-indira-gandhi-jagjivan-ram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Gossips: जब विपक्ष को फेल करने के लिए इंदिरा गांधी ने लिया रोमांटिक फिल्म का सहारा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Gossips: जब विपक्ष को फेल करने के लिए इंदिरा गांधी ने लिया रोमांटिक फिल्म का सहारा, जानें पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Indira Gandhi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला द्वारा शुरू की गई 'बॉलीवुड गॉसिप्स' सीरीज में आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जब राजनीति में जीत हासिल करने और दूसरी पार्टी को हराने के लिए फिल्मी दांव खेला गया था। जब लोगों को चुनावी रैली से दूर रखने के उद्देश्य से फिल्मों का सहारा लिया गया था।
Trending Videos
2 of 4
बाबू जगजीवन राम (फाइल फोटो)
दरअसल, यह किस्सा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय का है। तब किन्ही कारणों से जगजीवन राम ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। विपक्ष ने इसका फायदा उठाया और दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करने का एलान कर दिया। हालांकि, जनता विपक्ष की बातों से प्रभावित न हो जाए, यह सोचकर इंदिरा गांधी की सरकार ने इस रैली से लोगों को दूर करने की एक तरकीब निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मोरारजी देसाई (बाएं) और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष एस निजलिंगप्पा के साथ इंदिरा गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
उस जमाने में सिर्फ को ही रविवार को ही दूरदर्शन पार शाम चार बजे फीचर फिल्म का प्रसारण हुआ करता था। यही कारण था कि लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार किया करते थे। इंदिरा गांधी ने लोगों की इसी उत्सुकता का फायदा उठाया। दरअसल, रैली भी रविवार को ही आयोजित की गई थी और दूरदर्शन पर पहले से ही बताया जा रहा था कि आने वाले रविवार को शाम चार बजे 'वक्त' फिल्म दिखाई जाएगी। लेकिन, अचानक सूचना- प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने 'वक्त' की जगह उस समय की बेहद लुभावनी फिल्म 'बॉबी' के प्रसारण का निर्देश दे दिया। इतना ही नहीं, लोगों को घरों में कैद रखने के लिए प्रसारण का वक्त भी चार बजे से बढ़ाकर पांच बजे करवा दिया गया।
4 of 4
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
इंदिरा सरकार को उम्मीद थी कि उनके इस पैत्रे की वजह से विपक्ष की रैली नाकामयाब हो जाएगी। लेकिन 'बॉबी' का प्रसारण भी जनता को जगजीवन की रैली से दूर नहीं कर सकी। इसलिए, इंदिरा ने रामलीला मैदान के आसपास बसों की आवाजाही रोक दी। लेकिन, जगजीवन राम को लेकर जनता के अंदर इतना जोश था कि वह एक किलोमीटर पैदल तक चलकर मैदान पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X