बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने पढ़ाई से ज्यादा अभिनय को तरजीह दी है। ये कलाकारों बहुत कम पढ़ाई के बावजूद अपनी एक्टिंग की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने से पहले विदेश जाकर शिक्षा हासिल की है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bollywood: डेब्यू से पहले इन सितारों ने विदेश में की पढ़ाई, लिस्ट में कई सुपरस्टार्स के नाम हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर रणवीर अब तक कई सुपहिट फिल्में दे चुके हैं। कला के क्षेत्र में शुरू से ही उनकी दिलचस्पी थी जिसकी वजह से उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई की। उन्होंने अमेरिका के इंडियाना विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और क्रिएटिव राइटिंग के गुर सीखे।
Ram Setu Collection Day 2: ‘राम सेतु’ के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट, तमिल, तेलुगू में भी नहीं चला जादू
डेविड धवन के बेटे वरुण धवन अपने डांस और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब तक वह कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनय में जलवा दिखाने के अलावा वरुण पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
Kamal Kishor Mishra: फिल्म निर्माता कमल किशोर पर पत्नी को कार से टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। बहुत कम समय में ही उन्होंने लोगों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है। उन्होंने न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में डिग्री ली है। स्नातक के बाद साल 2018 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ थी।
Thank God Day 2 Collection: अजय देवगन का करिश्मा भी ‘थैंक गॉड’ को संभालने में नाकाम, दूसरे दिन 25 फीसदी गिरावट
सारा के पिता सैफ अली खान भी विदेश में पढ़ाई कर चुके हैं। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ बहुत कम उम्र में ही पढ़ने के लिए विदेश चले गए थे। 9 साल की उम्र में ही उन्हें पढ़ने के लिए इंग्लैंड भेज दिया गया था। सैफ ने इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर के प्रसिद्ध लॉकर्स पार्क स्कूल से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने विनचेस्टर कॉलेज में दाखिला लिया।
Esmayeel Shroff: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन, इन फिल्मों से मिली थी पहचान