फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में अनुराधा पौडवाल ने दिए एक से बढ़कर एक हिट, जानें क्यों हो गईं फिल्मी गानों से दूर

Tue, 27 Oct 2020 08:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 27 Oct 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Anuradha paudwal birthday special here know about her
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradha_paudwal

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्तूबर 1952 को हुआ। संगीत की दुनिया में वो बड़ा नाम हैं। लंबे समय से अब वो फिल्मों में गायिकी से दूर हैं। अपनी मीठी आवाज से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वालीं अनुराधा पौडवाल के बारे में बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Anuradha paudwal birthday special here know about her
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline

अनुराधा पौडवाल का बचपन मुंबई में बीता। उनका रुझान शुरुआत से फिल्मों और संगीत की ओर था। 1973 में आई फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी मुख्य रोल में थे। अनुराधा पौडवाल ने फिल्म में जया बच्चन के लिए एक श्लोक गीत गाया था। अनुराधा पौडवाल ने इसके बाद साल 1976 में फिल्म कालीचरण में गाना गाया। उन्होंने सोलो गाने की शुरूआत फिल्म आप बीती से की। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। फिल्मों में गायन के साथ साथ वो स्टेज शो भी करती थीं। किशोर कुमार के साथ उन्होंने करीब 300 स्टेज शो किए।

Anuradha paudwal birthday special here know about her
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline

करियर के शिखर पर अनुराधा पौडवाल को लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ लिया जाता था। माना तो यह भी जाता था कि लता मंगेशकर की जगह अगर किसी को लिया जा सकता है तो वो अनुराधा ही हैं। हालांकि करियर के टॉप पर रहते हुए उन्होंने फिल्मी गानों से किनारा कर लिया और भक्ति गीत, भजन गाने लगीं। नतीजा ये रहा कि 90 के दशक की गायिकाओं अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति को ज्यादा फायदा हुआ। केवल भक्ति गीत गाने से धीरे धीरे उनका करियर ढलान की ओर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anuradha paudwal birthday special here know about her
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline

अनुराधा पौडवाल ने अरुण पौडवाल से शादी की जो खुद भी संगीतकार थे। अरुण पौडवाल की असमय मृत्यु से वो बुरी तरह टूट गईं। वह बस टी सीरीज के साथ मिलकर एक दो गीत देती रहीं। अनुराधा पौडवाल के दो बच्चे आदित्य और कविता हुए। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में किडनी फेल होने से आदित्य का निधन हो गया।

विज्ञापन
Anuradha paudwal birthday special here know about her
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline

अनुराधा ने अपनी सुरीली आवाज में कई हिट दिए। इनमें धक-धक करने लगा, तू मेरा हीरो, हम तेरे बिन, दिल है कि मानता नहीं, नजर के सामने, जिस दिन तेरी मेरी बात, मुझे नींद ना आए और बहुत प्यार करते हैं सहित अनेक गाने हैं। संगीत के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए 2017 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed