फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराधा पौडवाल: बेटे की मौत के बाद इस तरह गुजार रहीं जीवन, बताया- कोरोना मरीजों को पहुंचा रही हैं मदद

Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anuradha Paudwal spoken up on life after death of son Aditya Paudwal helping in corona pandemic
बेटे आदित्य के साथ अनुराधा - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड में जब भी महिला गायिका की बात होती है तो लता मंगेशकर और आशा भोसले का जिक्र जरूर होता है। इसके बाद अलका याग्निक को भी लोग याद रखते हैं, लेकिन इस बीच एक और गायिका हैं जिन्होंने बॉलीवुड और भक्ति गीतों में खूब नाम कमाया। अनुराधा पौडवाल की आवाज से लोग मोहित हो जाते हैं। अपने करियर की शुरूआत उन्होंने 1973 की फिल्म 'अभिमान' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक श्लोक गीत गाया था। इसके बाद साल 1976 में फिल्म 'कालीचरण' में भी उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। एकल गाने की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'आप बीती' से की थी। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया, जिनके साथ अनुराधा ने और भी कई प्रसिद्ध गाने गाए हैं। पिछला साल अनुराधा के लिए काफी दुखद रहा। उन्होंने अपने इकलौते बेटे आदित्य को खो दिया।

Anuradha Paudwal spoken up on life after death of son Aditya Paudwal helping in corona pandemic
अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य केवल 35 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। इस सदमे से गायिका अब तक नहीं उबरी हैं। वो आये दिन सोशल मीडिया पर बेटे के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। वहीं, आदित्य के नाम से वो कई चैरिटी चलाती हैं।

Anuradha Paudwal spoken up on life after death of son Aditya Paudwal helping in corona pandemic
अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला

एक इंटरव्यू के दौरान अनुराधा ने कहा कि 'आदित्य हमेशा मेरे साथ है। वो मेरे दिल मे है। मैं और आदित्य एक ही हैं। वो मेरी जिंदगी का हिस्सा है। आदित्य अपनी मां को छोड़कर कहीं नहीं गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anuradha Paudwal spoken up on life after death of son Aditya Paudwal helping in corona pandemic
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

अनुराधा इस कोरोना काल में लोगों की खूब मदद कर रही हैं। वो अस्पतालों में ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर और वेंटिलेटर की सप्लाई कर रही हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि 'मैं हर दिन कोरोना से जुड़ी खबरों को पढ़ती हूं तो बैचैन हो जाती हूं। लोग जान गंवा रहे हैं। उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। ये सब देखकर मैं इन लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हूं।'

विज्ञापन
Anuradha Paudwal spoken up on life after death of son Aditya Paudwal helping in corona pandemic
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

बता दें कि इंडियन आइडल शो के विवाद पर अनुराधा ने कहा कि 'इस मामले में विवाद जैसा तो कुछ था ही नहीं। अगर लोग उन कंटेस्टेंट्स के टैलेंट पर सवाल उठा रहे हैं तो मुझे हैरानी हो रही है। मुझे अमित जी वाले विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन जब मैं वहां गई तो बच्चों ने बहुत अच्छा गाया। मैं उनकी परफॉर्मेंस को देखकर हैरान रह गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed