छोटे पर्दे पर हमेशा से ही सास-बहू के शोज का बोलबाला रहा है, लेकिन अब वक्त पहले से जरा बदल गया है। पहले जहां टीवी की फेमस बहुएं उस किरदार से बाहर निकल नहीं पाती थीं तो वहीं आज की टीवी वाली बहुएं खुद को किसी एक किरदार में बांधना नहीं चाहती हैं। इसके लिए वो बहु के बाद वैंप का किरदार निभाने से भी नहीं हिचकती हैं। देखिए टीवी की मशहूर बहुओं का रियल लाइफ हॉट फोटोशूट। शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी हिना खान को कई कैसे भूल सकता है। हिना ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीता। शो से हिना की इमेज एक अच्छी बहू-बेटी और पत्नी की बनी। लेकिन इस इमेज को हिना ने शो कसौटी जिंदगी 2 से तोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जब हिना खान अक्षरा के रोल में दिखती थी, तब किसी ने भी इमेजिन नहीं किया होगा कि टीवी की ये संस्कारी बहू इतनी बिंदास बन जाएगी।
तस्वीरें: टीवी की इन संस्कारी बहुओं ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, एक तो हो चुकी हैं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशका गोराडिया
कुसुम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सात फेरे और कहीं तो होगा जैसे कई टीवी शोज में आशका गोराडिया पॉजिटिव किरदार में नजर आईं। वहीं हर बार आशका को पसंद भी किया गया। लेकिन आशका ने अपनी इमेज नागिन और नागिन 2 से तोड़ी। इस शो में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया। लोकप्रिय आशका अब अपने अलग अंदाज़ के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह ऐसा हैरतअंगेज़ योगा करती हैं, जिससे देख लोग उँगलियाँ दबा लेते हैं। कई लोग इसे कमाल कहते हैं तो कई लोग हॉट योगा कहते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका की छवि छोटे परदे पर भोली भाली और प्यारी सी बहू की है। लेकिन जब वह बहू के अवतार को छोड़कर रियल लाइफ में आती हैं तो सबकी निगाहें उन पर भी अटक जाती है।
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी कई टीवी शोज में बहू का किरदार निभाते नजर आईं। इन किरदारों में अनीता को दर्शकों का प्यार भी मिला। लेकिन टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में अनीता ने निगेटिव किरदार निभाया। हालांकि इस वजह से अनीता को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया, जिसके बाद अनीता का किरदार शो में फिर से पॉजिटिव कर दिया गया। अनीता हसनंदानी भी कई वेकेशन पर बिकिनी में तस्वीरें क्लिक करवा चुकी हैं।
छोटे पर्दे की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे सीजन में अभिनेत्री को बहुत ही मजबूती के साथ अपना पक्ष रखते हुए देखा गया है। शो के शुरुआत में ही रुबीना ने होस्ट सलमान खान तक पर सवाल खड़े कर दिए थे। रुबीना के असल जिंदगी की बात करें तो वे बेहद हॉट लुक में नजर आती रहती हैं। कई बार वह अपने इस लुक के चलते ट्रोल भी हो चुकी हैं।