फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag basu Birthday: फिल्मों से पहले टीवी धारावाहिकों का निर्देशन करते थे अनुराग बसु, छोटे से थिएटर से शुरू किया था करियर

Sun, 08 May 2022 08:58 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 08 May 2022 08:58 AM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग बसु का जन्म आठ मई 1970 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बांग्ला परिवार में हुआ था। उनके पिता सुब्रतो बोस और मां दीपशिखा बोस अवॉर्ड विनिंग थिएटर आर्टिस्ट थे।

विज्ञापन
Anurag basu Birthday: Before films Anurag Basu used to direct TV serials started his career with small theater
अनुराग बसु - फोटो : file photo

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग बसु का जन्म आठ मई 1970 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बांग्ला परिवार में हुआ था। उनके पिता सुब्रतो बोस और मां दीपशिखा बोस अवॉर्ड विनिंग थिएटर आर्टिस्ट थे। ऐसे में जन्म से ही उनका थिएटर से जुड़ाव रहा है। अपने लंबे करियर में कई मशहूर फिल्में देने वाले अनुराग बसु के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

Anurag basu Birthday: Before films Anurag Basu used to direct TV serials started his career with small theater
अनुराग बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाले अनुराग बसु ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से थिएटर से की। एक इंटरव्यू में अनुराग ने बताया था कि उनके शहर में एक छोटा सा थिएटर ग्रुप था, जहां उनके माता- पिता दिन भर नौकरी करने बाद थिएटर करते थे। कुछ समय बाद अनुराग ने मुंबई आकर अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद जीवन में कुछ स्पष्ट ना होने की वजह से उन्होंने खुद को एक साल का समय दिया।

Anurag basu Birthday: Before films Anurag Basu used to direct TV serials started his career with small theater
अनुराग बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान अनुराग ने थिएटर करना शुरू करने लगे और फिर वहां से उन्होंने अभिनय, लेखन और निर्देशन तीनों साथ करना शुरु किया। इसके बाद जब वह टीवी पर आए तो उन्होंने निर्देशन और कैमरा वर्क पर काम शुरू किया। फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने  से पहले अनुराग बसु ने टीवी सीरियल्स के कई सारे एपिसोड डायरेक्ट किए। इस दौरान वह काम में इतना व्यस्त रहते थे कि वह कई बार घर तक नहीं पहुंच पाते थे और इस तरह देखते- देखते ही देखते 7- 8 साल निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag basu Birthday: Before films Anurag Basu used to direct TV serials started his career with small theater
anurag basu

बसु ने कई मशहूर टेलीविजन धारावाहिकों का निर्देशन किया। इनमें तारा (1993) है, जो भारतीय टेलीविजन पर पहले धारावाहिकों में से एक बन गया। उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स की कोशिश एक आशा (1997) और मिट (2002) का भी निर्देशन किया, जो रवींद्रनाथ टैगोर की नौकाडुबी पर आधारित थी। इसके बाद उन्होंने कुछ तो है (2003) के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की। इसमें तुषार कपूर और ईशा देओल ने अभिनय किया था। 

 

विज्ञापन
Anurag basu Birthday: Before films Anurag Basu used to direct TV serials started his career with small theater
अनुराग बासु - फोटो : social media

इसके बाद उन्होंने साया (2003), मर्डर (2004), तुमसा नहीं देखा (2004), गैंगस्टर (2006), लाइफ इन ए मेट्रो जैसी कई फिल्म बनाई। अनुराग बसु ल्यूकेमिया (कैंसर) के मरीज भी रह चुके हैं। अनुराग को अपने पहले बच्चे के जन्म के दौरान पता चला कि वह ल्यूकेमिया से पीड़ित हैं। अनुराग ने इस गंभीर बीमारी से लड़ते हुए इसे मात दे दी। अनुराग बसु ने अपनी गर्लफ्रेंड तानी से शादी की और उनकी दो बेटियां इशाना और अहाना है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed