{"_id":"58537d824f1c1ba171649ef1","slug":"anurag-basu-fought-cancer-and-wrote-two-successful-scripts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से पीड़ित था ये डायरेक्टर, बिस्तर पर पड़े पड़े ही लिख दी थीं दो हिट फिल्मों की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से पीड़ित था ये डायरेक्टर, बिस्तर पर पड़े पड़े ही लिख दी थीं दो हिट फिल्मों की कहानी
Mon, 19 Dec 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का नाम सुनकर अक्सर लोग डर जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी और मौत के मुंह से बाहर निकल आए। ऐसी ही एक शख्सियत हैं अनुराग बसु, जो 'बर्फी', 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'गैंगस्टर' जैसी सफल फिल्में बना चुके हैं।
कैंसर से पीड़ित था ये डायरेक्टर, बिस्तर पर पड़े पड़े ही लिख दी थीं दो हिट फिल्मों की कहानी
2 of 5
अनुराग बसु को ब्लड कैंसर था और ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे कि डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था और कह दिया था कि वो सिर्फ दो महीनों तक ही जीवित रहेंगे। आमतौर पर डॉक्टर का इस तरह का रिस्पॉन्स देखकर एक आम इंसान डर जाएगा लेकिन अनुरागन घबराए नहीं और एक आम बीमारी की तरह कैंसर के साथ अपनी लड़ाई लड़ी।
कैंसर से पीड़ित था ये डायरेक्टर, बिस्तर पर पड़े पड़े ही लिख दी थीं दो हिट फिल्मों की कहानी
3 of 5
उन्होंने अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने नहीं दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके जिंदा रहने के चांस सिर्फ पचास प्रतिशत थे लेकिन उन्होंने उसे कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। कैंसर की वजह से उनकी कीमोथैरेपी चलती रही लेकिन अपने काम को लेकर उन्होंने उस दौर में भी गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित था ये डायरेक्टर, बिस्तर पर पड़े पड़े ही लिख दी थीं दो हिट फिल्मों की कहानी
4 of 5
आपको यकीन नहीं होगा कि अस्पताल में बिस्तर पर पड़े रहते ही उन्होंने अपनी दो फिल्मों की कहानी लिखी जो काफी सफल रहीं। ये दो फिल्में थीं - 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'गैंगस्टर'। उनकी ये कहानी काफी प्रेरणा देने वाली है।
लेकिन एक वक्त था जब अनुराग कैंसर को लेकर काफी इमोशनल हो गए थे और इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बात की थी। स्टोरीपिक डॉट कॉम के अनुसार, अनुराग बसु ने कहा, 'मुझे आज भी याद है जब मैं पहली बार गंभीर तरह से बीमार पड़ा था और मुझे कैंसर होने का पता चलने के बाद मेरी पत्नी और परिवारवाले दुखी होकर मेरे पास आए थे। वो ये नहीं समझ पा रहे थे कि मुझे कैंसर होने के बारे में वो कैसे बताएं। एक दिन मेरे पास महेश भट्ट आए और अचानक ही जोर जोर से रोने लगे। उन्हें इस तरह रोते हुए देखकर मैं अवाक रह गया।
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित था ये डायरेक्टर, बिस्तर पर पड़े पड़े ही लिख दी थीं दो हिट फिल्मों की कहानी
5 of 5
'उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा,'अनुराग तुझे कैंसर है'। लेकिन मैंने कहा,'ये तो सर्दी, खांसी और बुखार की तरह है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है मैं इससे लड़ लूंगा, ठीक हो जाऊंगा। और फिर इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि मैं दो तीन या चार महीनों से ज्यादा नहीं रह सकता। कोई भी व्यक्ति मौत से सामना नहीं करना चाहता लेकिन मैंने किया और अब मैं ठीक हूं।'
आज अनुराग बसु हंसी-खुशी जी रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं। कैंसर से उबरने के बाद अनुराग ने 'बर्फी' जैसी हिट फिल्म बनाई और अब जल्द ही उनकी 'जग्गा जासूस' आ रही है जिसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।