फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन की फिल्म को फाइनली मिला नाम, ये चार खिलाड़ी मिलकर खेलेंगे ‘लूडो’

Fri, 27 Dec 2019 01:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Dec 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Anurag Basu Life in a Metro sequel titled Ludo Starring Abhishek Bachchan to release in April 2020
लूडो - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित, बिना शीर्षक वाली फिल्म, जिसकी शूटिंग वह लंबे समय से कर रहे थे, को आखिरकार नाम मिल ही गया। अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल फिल्म को 'लूडो' नाम दिया गया है।
Anurag Basu Life in a Metro sequel titled Ludo Starring Abhishek Bachchan to release in April 2020
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
लूडो आजकल भारत में बहुत ही लोकप्रिय गेम है। स्मार्टफोन्स सस्ते होने के बाद से ही इस खेल की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। आज भी अगर कोई ग्रुप में लंबे या छोटे सफर पर भी निकलता है, तो उसका रास्ता लूडो के सहारे ही कटता है। ऐसे में इसके पासे फिल्म के निर्माता और अभिषेक बच्चन के कितने हित में गिरेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
Anurag Basu Life in a Metro sequel titled Ludo Starring Abhishek Bachchan to release in April 2020
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक का करियर शुरुआत से ही हिचकोले लेता आया है। रिफ्यूजी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक बच्चन ने रन, बंटी और बबली, ब्लफमास्टर जैसी फिल्मों में अच्छा नाम कमाया, लेकिन एक लंबे समय से उनके खाते में एक बढ़िया किरदार नहीं आया। उन्हें अक्सर कलाकारों की एक बड़ी फौज के साथ ही फिल्मों में देखा गया है। शायद सोलो अभिनेता के रूप में वह अपनी पहचान अभी तक बना ही नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Basu Life in a Metro sequel titled Ludo Starring Abhishek Bachchan to release in April 2020
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
यशराज बैनर की धूम फ्रेंचाइजी एक सफल सीरीज में से एक है। अभिषेक इसका हिस्सा शुरुआत से ही रहे हैं। इसमें भी उनके काम को कुछ ज्यादा सराहना नहीं मिली हैं, क्योंकि इन फिल्मों की पूरी वाहवाही उसके विलेन लेते रहे हैं। पहली फिल्म में जॉन अब्राहम, दूसरी में ऋतिक रोशन और तीसरी में आमिर खान ने फ्रेंचाइजी को अपने दम पर खींचा है। अंतिम बार जूनियर बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे जिसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
Anurag Basu Life in a Metro sequel titled Ludo Starring Abhishek Bachchan to release in April 2020
लूडो स्टारकास्ट - फोटो : Social Media
फिल्म लूडो में अभिषेक बच्चन के साथ राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को टी-सीरीज और अनुराग बासु प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, अनुराग बासु, दिव्या खोसला कुमार आदि हैं। इसे अनुराग बासु ने निर्देशित किया है। फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed