फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े पर्दे पर हेमा मालिनी की वापसी, धर्मेंद्र नहीं 36 साल छोटे अभिनेता के साथ करती दिखीं रोमांस

Fri, 27 Dec 2019 12:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Dec 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
hema malini romance with rajkummar rao in Shimla Mirchi
शिमला मिर्ची - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हेमा मालिनी की वापसी की खबर सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। हेमा मालिनी फिल्म 'शिमला मिर्ची' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है जिसे अब तक 24 लाख लोग देख चुके हैं। 



 

hema malini romance with rajkummar rao in Shimla Mirchi
शिमला मिर्ची - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में हेमा मालिनी 36 साल छोटे अभिनेता राजकुमार राव संग रोमांस करती नजर आएंगी। हेमा मालिनी और राजकुमार राव के अलावा इसमें रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म में हेमा मालिनी, रकुल की मां का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें राजकुमार राव से प्यार हो जाता है हालांकि ये एक गलतफहमी की वजह से होता है। 

hema malini romance with rajkummar rao in Shimla Mirchi
शिमला मिर्ची - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल राजकुमार रकुल से प्यार करते हैं लेकिन वो अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते। ऐसे में राजुकमार चिट्ठी के जरिए रकुल तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। राजकुमार चिट्ठी रकुल के लिए लिखते हैं लेकिन वो चिट्ठी हेमा मालिनी तक पहुंच जाती है जिसके बाद उन्हें लगता है कि राजकुमार उनसे प्यार करते हैं। अब राजकुमार खुद को कैसे इस स्थिति से निकालेंगे ये तो फिल्म देखकर पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini romance with rajkummar rao in Shimla Mirchi
शिमला मिर्ची - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग साल 2014 में ही शुरू हो गई थी लेकिन अब पांच साल बाद रिलीज होने जा रही है। इसकी ज्यादातर शूटिंग शिमला में हुई है। फिल्म तीन जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। बीते कुछ सालों में राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। ऐसे में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
hema malini romance with rajkummar rao in Shimla Mirchi
शिमला मिर्ची की शूटिंग के वक्त की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है। रमेश सिप्पी की आखिरी फिल्म साल 1995 में आई 'जमाना दीवाना' थी। अब 24 साल बाद वो निर्देशन के क्षेत्र में लौटे हैं। रमेश सिप्पी के साथ हेमा मालिनी ने 'सीता और गीता', 'अंदाज' और 'शोले' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

इस विज्ञापन से सलमान खान को मिला था पहला ब्रेक, जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ समुद्र में लगाई थी छलांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed