हिंदी सिनेमा में दबंग खान के नाम पहचाने जाने वाले अभिनेता सलमान खान आज बुलंदियों को छू रहे हैं। वह जिस फिल्म को हाथ लगा दें, वह बॉक्स ऑफिस पर सोना उगलती है। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने दिन रात एक करके मेहनत की है। दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाले सलमान खान ने मुख्य किरदार में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। इसी फिल्म से उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। आप सलमान के जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताएंगे जिनसे दुनिया सलमान की दीवानी हो गई।
Salman Khan Birthday: इन 10 किरदारों से बने सिनेमा के 'सुल्तान', दिखा 'दबंग' का अलग अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरदार : प्रेम चौधरी
फिल्म : मैंने प्यार किया (1989)
यह सलमान खान की मुख्य अभिनेता के रूप में पहली फिल्म है। प्रेम चौधरी के किरदार में सलमान खान इस फिल्म से ही दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे। फिल्म की शुरुआत में प्रेम विदेशी रंग में ढला देसी लड़का है, जिसे एक देसी लड़की सुमन (भाग्यश्री) से प्यार हो जाता है। प्यार की शुरुआत दोनों लोग शर्त लगाकर दोस्ती से करते हैं। बाद में दोस्ती प्यार में बदल जाती है। इस फिल्म का एक मशहूर संवाद, 'एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते', अभिनेता मोहनीश बहल ने जीवन साहनी के किरदार में रहकर सुमन और प्रेम की दोस्ती का न्याय करने के लिए बोला था। किरदार में सलमान का अभिनय इतना प्रभावी था कि सलमान का दूसरा नाम प्रेम ही पड़ गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
किरदार : प्रेम नाथ
फिल्म : हम आपके हैं कौन (1994)
सलमान का प्रेम के किरदार में एक और रूप हमें इस फिल्म में देखने को मिला। एक चुलबुला और नटखट सा प्रेम। इस फिल्म में देवर-भाभी का रिश्ता देखते ही बनता है। प्रेम अपनी भाभी (रेणुका शहाणे) की बहन निशा (माधुरी दीक्षित) से मिलता है और उन दोनों की शरारतें बहुत जल्द प्यार में बदल जाती हैं। इस फिल्म में प्रेम की शरारतें और धीरे-धीरे उसके और निशा के बीच परवान चढ़ता प्यार दर्शकों को बहुत पसंद आता है। कहते हैं प्यार त्याग का दूसरा नाम है। इस कहानी में यह मौका भी इन दोनों के लिए जल्द आता है जब प्रेम की भाभी की अकस्मात मौत हो जाती है। ऐसे में निशा और प्रेम अपने प्यार का गला घोंटकर एक दूसरे से अलग होने का फैसला भी कर लेते हैं। सलमान के इस फिल्म में तीन रूप देखने को मिले। एक, हंसता खेलता प्रेम, दूसरा, प्यार में पागल प्रेम और तीसरा, अपने प्यार का त्याग करता प्रेम। तीनों ही रूपों में सलमान ने बहुत तारीफें बटोरीं। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड में नामित किया गया। राजश्री की सुपरहिट फिल्म नदिया के पार की ये रीमेक है और यहीं से हिंदी सिनेमा में रीमेक का चलन शुरू हुआ।
किरदार : अजय / करण
फिल्म : करण अर्जुन (1995)
वक्त के खेल खेलती फिल्म की कहानी में सलमान दो अलग-अलग वक्त के व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं। एक किरदार वो जिसे दुर्जन सिंह (अमरीश पुरी) ने मौत के घाट उतार दिया है। और दूसरा वो जिसने पुनर्जन्म लिया है। करण के किरदार में सलमान बहुत ही भोले-भाले, निस्वार्थ, और दुनिया की चालाकियों से अनभिज्ञ हैं। इसी चक्कर में वह मारे जाते हैं। जबकि अजय के किरदार में सलमान एक बॉक्सिंग चैंपियन हैं। जब वह लड़ते हैं तो उन्हें अपने पिछले जन्म की याद आती है। यह किरदार बहुत ही दमदार और जज्बातों से भरा हुआ है। जब वह लौटकर अपने गांव जाते है तो एक मां (राखी गुलजार) की पथराई हुई आंखों में वह पानी बनके निकलते हैं। और अपने भाई अर्जुन (शाहरुख खान) के साथ मिलकर दुर्जन सिंह से अपने पिछले जन्म का बदला लेते हैं। इसमें सलमान का किरदार बहुत गंभीर है और उससे भी ज्यादा गंभीर वह अपने अभिनय को लेकर नजर आते है। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित किया गया था।
किरदार : सूरज खन्ना
फिल्म : प्यार किया तो डरना क्या (1998)
एक कॉलेज में लोकप्रिय बड़े बाप का लड़का सूरज (सलमान खान) तब गंभीर होता है जब उसकी जिंदगी में एक हसीन लड़की मुस्कान (काजोल) की एंट्री होती है। सूरज मुस्कान के प्यार में इतना पागल था कि उसे पाने के लिए वह उसके घर तक भी जा पहुंचा। सूरज की असली परीक्षा तो वहीं जाकर शुरू होती है। वह अपने प्यार को पाने के लिए वो सब काम करता है जो उसने पहले कभी नहीं किए। सलमान का सब बातों को हल्के में लेने वाला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। छोटी-छोटी हरकतों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला सूरज जब अपने प्यार को पाने के लिए उसके ही घर पर गोबर उठाना, खेतों में काम करना और उसके ही भाई से मार खाना जैसे काम करता है, तो उसके किरदार के प्रति लोगों की सहानुभूति दोगुनी को जाती है। इस दमदार किरदार के लिए उनका फिल्मफेयर अवार्ड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सूची में नामांकन किया गया था।