बॉलीवुड बेबो करीना कपूर खान इस समय इंडस्ट्री में एक बार फिर से पांव जमाने को पूरी कोशिश कर रही हैं। जहां कुछ समय पहले वह अपनी फिल्म 'जाने जाना' को लेकर सुर्खियों में थीं, वहीं इन दिनों वह अपने प्रोजेक्ट 'द बकिंगघम मर्डर्स' को लेकर चर्चा में हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही नए-नए कीर्तिमान हासिल कर रही है। 'मामी फिल्म फेस्टिवल 2023' की ओपनिंग फिल्म होने की जानकारी सामने आने के बीच अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'द बकिंघम मर्डर्स' छाई हुई है, जिसकी वजह करीना कपूर खान हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप ने करीना कपूर खान की तारीफ की है।
Anurag Kashyap: द बकिंघम मर्डर्स में करीना की एक्टिंग के फैन हुए अनुराग कश्यप, बताया-बेबो की बेस्ट परफॉर्मेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी 'द बकिंघम मर्डर्स' का जिस दिन से एलान हुआ है उसी दिन से सभी के दिल में करीना कपूर को एक जासूस बनते देखने का उत्साह चरम पर है। फिर चाहे वह खुद करीना कपूर हों या फिर उनके फैंस सभी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा चुकी 'बकिंघम मर्डर्स' अब मामी फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। इन सभी चीजों के बीच बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में से एक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर फिल्म में करीना कपूर खान के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। निर्देशक ने इसे करीना की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया।
बॉलीवुड को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से लेकर 'केनेडी' जैसी कई फिल्में देने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में हंसल मेहता की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हंसल मेहता की खो देने, दुख और हत्या के बारे में इस मूडी फिल्म में करीना कपूर ने अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है।'

करीना कपूर खान स्टारर और हंसल मेहता निर्देशित यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कई उपलब्धि हासिल कर चुकी है। 14 अक्तूबर को 'द बकिंघम मर्डर्स' का बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। इसके बाद हाल ही में एलान हुआ था कि मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत भी इसी फिल्म के प्रीमियर से होगी। आधिकारिक बयान में कहा गया था कि, ''मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल यह घोषणा करते हुए उत्साहित है कि इस वर्ष की ओपनिंग नाइट फिल्म द बकिंघम मर्डर्स होगी, जो हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, एकता आर कपूर द्वारा निर्मित और भारतीय अभिनेत्री करीना कपूर द्वारा सह-निर्मित है।'
'द बकिंघम मर्डर्स' की कहानी की बात करें तो फिल्म एक जासूस मां की कहानी है, जो हमले में अपने आठ वर्ष के बच्चे को खोने से दुख में डूब जाती है। इसी दौरान उसे 10 वर्षीय बच्चे की हत्या का केस सौंपा जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह रहस्यों और झूठ का पर्दाफाश करती है। करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इससे पहले उन्हें सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म 'जाने जाना' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आए थे। इसके अलावा उनके पास 'सिंघम अगेन' भी है।